A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुणे के बिल्डर की 1.5 करोड़ की पॉर्श कार के बारे में चौंकाने वाली जानकारी

आरटीओ में पंजीकरण के बिना सड़क पर महीनों से दौड़ रही थी कार


समीर वानखेड़े महाराष्ट्र:
पुणे के कल्याणीनगर इलाके में रविवार तड़के एक हादसा हुआ जब एक लग्जरी पॉर्श कार ने दो लोगों को कुचल दिया.  इस हादसे में अनीस कुड़िया और अश्विनी कोस्टा दोनों की मौत हो गई.  पुणे पुलिस ने इस मामले में वेदांत अग्रवाल के पिता और पुणे के एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी विशाल अग्रवाल दुरघटना के बाद फरार था को संभाजी नगर से गिरफ्तार किया है।
नाबालिग को बार और पब में प्रवेश दिलाने वाले होटल कोजी के मालिक प्रह्लाद भूतड़ा, मैनेजर सचिन काटकर, होटल ब्लैक के मालिक संदीप सांगले, बार मैनेजर जयेश बोनकर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।  लेकिन इस बीच एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है।
नाबालिग जिस कार को चला रहा था वह न सिर्फ बिना नंबर की थी।  बताया गया है कि यह कार बिना रजिस्ट्रेशन के सड़क पर दौड़ रही है।  कार को अस्थायी रूप से बैंगलोर में पंजीकृत किया गया और पुणे लाया गया।  फिर मार्च में पुणे के क्षेत्रीय कार्यालय में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हुई.  लेकिन यह अभी भी पूरी नहीं हुई है । इसलिए चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि यह कार इतने लंबे समय से बिना रजिस्ट्रेशन के सड़क पर दौड़ रही है।  इससे अब पुणे पुलिस पर इस तरह का सवाल उठ रहा है कि हेलमेट न पहनने पर जुर्माना लगाने वाली पुलिस को यह क्यों नजर नहीं आया कि यह कार मार्च से बिना नंबर प्लेट के दौड़ रही है।
मुझे कार चलाने का ठीक से प्रशिक्षण नहीं मिला है, ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है, फिर भी मेरे पिता ने मुझे अपनी ग्रे पोर्श कार दी, और मुझे दोस्तों के साथ एक होटल में पार्टी करने की अनुमति दी।  नाबालिग आरोपी ने कहा कि उसके पिता को भी पता है कि मैं शराब पीता हूं.  यह जानकारी उसने पूछताछ के दौरान पुलिस को दी।
पोर्शे कार की कीमत भारत में 88.06 लाख रुपये से शुरू होकर 1.86 करोड़ रुपये तक जाती है।  सबसे कम महँगी कार Macan मॉडल है।  जिसकी कीमत ₹88.06 लाख है।  पोर्शे की सबसे महंगी कार 911 है जिसकी कीमत 1.86 करोड़ रुपये है।  भारत में पोर्शे एसयूवी में Macan, Cayenne और Macan Turbo EV शामिल हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!