A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समर्थकों की अपार भीड़ देख गदगद हो गए।

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं स्थित रामलीला मैदान में गुरूवार को चुनावी सभा को सम्बोधित करने आये सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समर्थकों की अपार भीड़ देख गदगद हो गए। उन्होंने वर्ष 2022 के चुनाव में हुई हार का हवाला देते हुए कहा कि इस बार वह गलती ना हो जो वर्ष 2022 में हुई थी। समर्थकों को उत्साहित करते हुए श्री यादव ने कहा कि पूर्वांचल के लोग स्वागत खूब करते हैं ठीक उसी तरह विदाई करना भी जानते हैं। भाजपा को किसान, गरीब, मजदूर विरोधी बताते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि पूरे ब्रह्मांड में भाजपा से अधिक झूठ बोलने वाली कोई और राजनीतिक पार्टी नहीं है। 
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 5 करोड़ से अधिक ऋण लेने वाले देश के धनी लोगों का कर्ज तो माफ कर दिया किंतु लाख 2 लाख तक कर्ज लेने वाले किसानों का एक भी पैसा माफ नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार में आने पर समाजवादी गठबंधन सरकार किसानों का सभी कर्ज माफ कर देगी। नौजवानों को बेरोजगारी के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 7 लाख नौजवानों को यूपी की योगी सरकार ने जानबूझकर नौकरी नहीं दिया। वादा किया कि यदि उनकी सरकार बनी तो 30 लाख नौजवानों को नौकरी दी जायेगी। सपा प्रमुख ने कहा कि सरकार के अग्निवीर योजना नौजवानों के साथ धोखा है। सरकार आने पर अग्निवीर योजना समाप्त कर दी जाएगी। इसके पूर्व जनसभा को पूर्व सांसद तूफानी सरोज, मछलीशहर विधायक रागिनी सोनकर, जौनपुर के सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा, मछलीशहर की सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज ने भी सम्बोधित किया।
Back to top button
error: Content is protected !!