

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। जनपद मुरादाबाद के अंतर्गत आने वाले थाना छजलैट में आतंक का पर्याय बने किसानों के नलकूपों से मोटर चोरी करने वाले गिरोह से छजलैट पुलिस की मुठभेड़ हो गई। चोरों ने पुलिस पर अवैध हथियारों से फायरिंग भी की, लेकिन पुलिस ने चारों को घेराबंदी का धर दबोचा। उनके खिलाफ संगीन धाराओं में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरों को जेल भेज दिया है।
कांठ तहसील क्षेत्र में पड़ने वालेे छजलैट थाना क्षेत्र में पिछले कई माह से मोटर चोरों का जबरदस्त आतंक है। यह चोर किसानों के खेतों पर बने नलकूपों से बिजली की मोटरें चोरी कर ले जाते हैं और उन्हें तोड़कर उनमें से कीमती तांबे का तार व अन्य सामान निकाल लेते हैं। क्षेत्र में अब तक 200 से अधिक किसानों के नलकूपों से मोटर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है।
रात छजलैट पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ लोग किसानों के नलकूपों से चोरी होने वाली मोटरों का तार ले जा रहे हैं। जिस पर छजलैट पुलिस ने क्षेत्र के गांव शेखूपुरा के पास पहुंचकर घेराबंदी कर ली। यहां बाइक और स्कूटर पर चार युवक आते दिखाई दिए। जिन्हें रोका गया तो इन्होंने पुलिस पर तमंचों से फायरिंग की दी।
जिसके बाद पुलिस ने जैसे तैसे काबू पाते हुए मोटर चोर इश्तेकार पुत्र खुदावख्श निवासी ग्राम ताहरपुर थाना मैनाठेर, मुरादाबाद हाल निवासी मंसूर कॉलोनी जयंतीपुर निकट हासमी मस्जिद थाना मझौला जनपद मुरादाबाद, फरियाद पुत्र नन्हू निवासी ग्राम अल्लाहपुर भीकन थाना मैनाठेर, मुरादाबाद हाल पता मोहल्ला
नरोत्तम सराय थाना कोतवाली संभल, मुख्तियार पुत्र नन्हू निवासी ग्राम अल्लाहपुर भीकन थाना मैनाठेर, मुरादाबाद हाल पता मंसूर कॉलोनी जयंतीपुर निकट हासमी मस्जिद थाना मझौला जनपद मुरादाबाद और वाहिद पुत्र जाहिद निवासी ग्राम अल्लाहपुर भीकन थाना मैनाठेर, मुरादाबाद को धर दबोचा।
इनके पास से पुलिस को मोटरों का चोरी किया 19.720 किलो मोटा कॉपर तार और 07.530 किलो पतला कॉपर का तार, चार अवैध तमंचे, कारतूस, तीन मोबाइल, मोटर खोलने के उपकरण जिनमें चाबी, पाना, हथौड़ा, टार्च आदि, नकद 16800 रुपये और एक मोटर साइकिल व एक स्कूटर मिला है। पूछताछ में इन्होंने ने छजलैट, मुरादाबाद, अमरोहा और संभल क्षेत्रों में तमाम मोटर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है।

Read Next
विधायक डॉ. राजेश सोनकर के प्रयासों से क्षेत्र को मिली ऐतिहासिक सौगात
गोवंशीय प्राणियों की सेवा, सुरक्षा, संरक्षण व संवर्धन के प्रति जन-जागरुकता अभियान
मध्यप्रदेश सरकार ने नही लगाया कोई कर – गोविंद सिंह राजपूत
(no title)
गोवंशीय प्राणियों की सेवा, सुरक्षा, संरक्षण व संवर्धन के प्रति जन-जागरुकता अभियान
फर्जी DSP बनकर नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
माता पिता से बिछड़ी 10 वर्षीय बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया
गयाजी, दरभंगा और भागलपुर मे भी खुलेंगे कामकाजी. महिला छात्रावास l
जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी की उपस्थिति मेगठित टीम के साथ चाकंदथाना क्षेत्र के ग्राम मंदौल के समीप फल्गु नदी मे छापेमारी की गईं l
टी20 विश्व कप 2026, भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles

लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर मे आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होंगें अरुण कुमार सिंह

परीक्षा केंद्रों पर अचानक पहुंचीं DM: बिजनौर में बिना आईडी के मिले कक्ष निरीक्षक, नाराजगी जताई

जिला पदाधिकारी गया की अध्यक्षता मे नावार्ड के जिला विकास प्रबंधक एवं उनके चैनल पार्टनर्स के साथ जिले मे नावार्ड द्वारा संचालित विकासात्मक कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गईं l

सगमा के नव निर्मित सूर्य मंदिर में 20 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा, 19 को निकलेगी भव्य जल यात्रा

रानी सरस्वती सनातन धर्म संस्कृत उच्च विद्यालय भवन का जर्णोद्धार कराने की मांग सरकार से किया

कैमोर। कैमोर थाना क्षेत्र के तिलक चौक के समीप स्थित बम्हनगवां शासकीय प्राथमिक शाला में आज दोपहर लगभग 12 बजे हुए दर्दनाक हादसे में एक 10 वर्षीय छात्र राजकुमार बर्मन का असमय करुण अंत हो गया। बताया गया कि रपटा स्थित एमपीईबी कार्यालय से लगी बस्ती में रहने वाला 10 वर्षीय छात्र रोज की तरह आज भी स्कूल गया था। दोपहर में स्कूल परिसर के भीतर स्थित शौचा
- सड़क दुर्घटनाएं रोकने एक दिवसीय प्रशिक्षण18/02/2026

