A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेकिशनगंजदरभंगादेशनई दिल्लीपूर्णियाबिहारबेगुसरायबेतियाभाबुआमधुबनीमधेपुरासारनसीतामणिसीवान

बिहार में दिलचस्प हुआ मुकबला, कांटे की टक्कर में कौन किस पर है भारी

देखें पुरे बिहार का रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव के नतीजे आज जारी हो रहे हैं। राज्य की सभी 40 सीटों के लिए अलग-अलग जिलों के 35 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है, उसके बाद ईवीएम से मतगणना होगी। शुरुआती रुझानों में एनडीए ने 15 सीटों पर बढ़त बना ली है, महागठबंधन 4 सीटों पर आगे चल रहा है। दोपहर 12 बजे के बाद अंतिम नतीजे भी आने शुरू हो जाएंगे। बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों वाल्मीकि नगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान, महाराजगंज, सारण, हाजीपुर, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई के वोटों की गिनती के लिए विभिन्न जिलों में 35 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 72,723 ईवीएम मशीनों के जरिए वोटों की गिनती की जाएगी।

 

बिहार लोक सभा चुनाव 2024: आरजेडी की मीसा भारती आगे

पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में राजद उम्मीदवार मीसा भारती, जो पार्टी नेता लालू प्रसाद की बड़ी बेटी हैं, अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रामकृपाल यादव से 26,816 मतों से आगे चल रही हैं। लेकिन, लालू की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य, जो सारण लोकसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार हैं, अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी से अब 6,633 मतों से पीछे हैं। राज्य में 36 से अधिक केंद्रों पर मतगणना हो रही है। इन सीटों के लिए 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में मतदान हुआ था।

 

 

Bihar Election Results 2024: पूर्वी चंपारण में भाजपा उम्मीदवार राधा मोहन सिंह 12,484 सीटों से आगे

2024 के लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को पूर्वी चंपारण निर्वाचन क्षेत्र में मतदान हुआ। 44.65% साक्षरता रेटिंग वाली सामान्य श्रेणी की सीट पूर्वी चंपारण राज्य की 40 संसदीय सीटों में से एक है। इस सीट से प्रमुख उम्मीदवार भारतीय सार्थक पार्टी के पवन कुमार, विकासशील इंसान पार्टी के राजेश कुमार और भारतीय जनता पार्टी के राधा मोहन सिंह है।

 

Bihar Chunav Results 2024: काराकाट में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा 17,753 वोटों से पीछे

1 जून 2024 को, काराकाट निर्वाचन क्षेत्र ने आम चुनावों के सातवें चरण में भाग लिया। 2019 के चुनावों में दूसरे स्थान पर रहने के बाद, उपेंद्र कुशवाह को राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने मैदान में उतारा है। सीपीआई (एमएल) के पवन सिंह और राजाराम सिंह जैसे निर्दलीय उम्मीदवार अन्य दावेदारों में से हैं। सिंह ने 2019 के चुनावों में 398,408 वोट (कुल वोटों का 46%) के साथ 313,866 वोट पाने वाले कुशवाह को हराया। 2019 में काराकाट में 54.72% मतदाताओं ने मतदान किया।

 

 

Bihar Chunav Results 2024: जमुई में अरुण भारती 22 हजार वोटों से आगे

जमुई में अरुण भारती 22803 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर राजद की अर्चना रविदास 59552 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

 

 

Bihar Chunav Results 2024: बिहार में NDA 27 सीटों पर और महागठबंधन 5 सीटों पर आगे

 

 

कांग्रेस 2

लोजपा-आर 5

हम 1

निर्दलीय 2

बिहार चुनाव रिजल्ट 2024: बिहार में एनडीए 15 सीटों पर आगे और गठबंधन 4 सीटों पर आगे चल रहा है

बिहार में पोस्टल बैलेट की गणना में एनडीए ने बढ़त बनाई हुई है। राज्य में अब तक आए रुझानों के मुताबिक 15 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा है। जबकि 4 सीटों पर इंडिया अलायंस यानी महागठबंधन ने लीड बनाई है।

 

बिहार चुनाव रिजल्ट 2024: बिहार में NDA 15 सीटों पर और INDIA 4 सीटों पर आगे

बिहार में पोस्टल बैलेट की गिनती में NDA ने बढ़त बना ली है। राज्य में अब तक मिले रुझानों के मुताबिक एनडीए 15 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं ऑल इंडिया अलायंस यानी INDIA महागठबंधन ने 4 सीटों पर बढ़त बना ली है।

 

Bihar Chunav Results 2024: पटना में रविशंकर प्रसाद आगे, पाटलिपुत्र में मीसा भारती आगे

पटना की दोनों लोकसभा सीटों पर पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो गई है। पटना साहिब से बीजेपी उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद पोस्टल बैलेट में आगे चल रहे हैं। वहीं पाटलिपुत्र से आरजेडी उम्मीदवार मीसा भारती आगे चल रही हैं।

 

Bihar Election Result 2024: जानें कौन किस सीट से है दावेदार?

बिहार में लोकसभा चुनाव खत्म हो गया है। रिजल्ट कल 4 जून 2024 सुबह 7 बजे तक का इंतजार करना होगा। हालांकि, इससे पहले यह जानना जरूरी है कि आपके लोकसभा क्षेत्र में कितने उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

 

 

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!