A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

भाजपा नेताओं को आत्म मंथन व चिंतन करना जरूरी।जगत गुरु दिनेशाचार्य।

अयोध्या
रामनगरी अयोध्या की फैजाबाद लोकसभा सीट बीजेपी का हारना अयोध्या वासियों के खिलाफ सोशल मीडिया में जबरदस्त लोगो का आक्रोश भरा पोस्ट से अब साधू संतों समेत जनता में नाराजगी देखने को मिल रही है।संत समाज का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को अयोध्या की विधानसभा से तो जीत हासिल हुई है।लेकिन फैजाबाद लोकसभा में चार अन्य विधानसभा भी है जहां से वह हारे। ऐसे में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को आत्म मंथन और चिंतन करने की जरूरत है।जगतगुरु राम दिनेशचार्य ने सोशल मीडिया में अयोध्या वासियों के खिलाफ पोस्ट को लेकर नाराजगी व्यक्ति की है। उनका कहना है कि इस तरीके के पोस्ट उचित नहीं है। बीजेपी के लल्लू सिंह को अपनी हार का खुद से चिंतन करना बहुत जरूरी है। अयोध्या विधानसभा से तो वह जीते ही हैं। लेकिन फैजाबाद की अन्य विधानसभा से वह क्यों हर इसके लिए आप मंथन चिंतन करना जरूरी है।अयोध्या से उनको चार लाख से ज्यादा वोट मिले हैं।वहीं बड़ा भक्तमाल मंदिर के महंत अवधेश दास का कहना है कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। अयोध्या की जनता ने 1 लाख 4 हजार वोट दिया। 1 लाख 4 हजार वोट अवधेश प्रसाद को मिले। अयोध्या की जनता ने पूरा प्रयास किया है। फिरभी कही न कही कोई कमी रही है।जिसकी वजह से अयोध्या वासियों को ताना सुनना पड़ रहा है। महंत अवधेश दास मानते है की वीवीआईपी व्यवस्था ने अयोध्या की जनता को आहत किया है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रतिदिन वीआईपी लोग आ रहे थे। जिनके आने से रास्ते बंद कर दिए जाते थे। जनता परेशान होती थी। शासन प्रशासन से इस बारे में बात भी किया गया।लेकिन कोई हल नहीं निकला।[/video]

Back to top button
error: Content is protected !!