A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

चंद्रपूर जिल्हे का तायक्वांडो संघ राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए घोषित

mukesh pande taikando

संजय पारधी बल्लारपूर

दिनांक ३१ मई २०२४ को स्थानिक स्थानिक पैंथर्स स्पोर्ट्स एकेडमी, चंद्रपुर में महाराष्ट्र ओलंपिक असोशिएशन व महाराष्ट्र तायक्वांडो असोशिएशन के मान्यता द्वारा दिनांक १० से १२ जून २०२४ नाशिक में राज्यस्तरीय तायक्वांडो स्पर्धा का आयोजन किया गया है, जिसके लिए चंद्रपुर जिल्हे में तायक्वांडो खेल की जिल्हास्तरीय स्पर्धा व राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया था,

जिसमे चंद्रपुर जिल्हे में से राजुरा, बल्लारपुर, वरोरा, शिंदेवाही, ब्रह्मपुरी,चंद्रपुर के खिलाडियों का सहभाग रहा जिसमे अलग अलग वजन समूहों में निम्न खिलाडियों ने गोल्ड मेडल प्राप्त करते हुए जिल्हे के संघ में अपनी जगह बनाई, जिसमे लडको में ४५ किग्रा में गौरव देवराम धांडे, ४८किग्रा में भावेश संजय सहारे ,५५ किग्रा में कैलाश अश्विन दुबे, ६० किग्रा में शाहिद शेख ६५ किग्रा में अरबाज शेख ने प्रथम स्थान किये. उसी प्रकार लड़कियों में ४२ किग्रा में कु. सुनीता मोकलवार, ४४ किग्रा में कु. रोहिणी देवराम धांडे, ४६ किग्रा में कु.

वंदना देवांगन ४९ किग्रा में कु. आर्या शेंडे ५२ किग्रा में कु. वेदिका दुर्बुडे व ५६ किग्रा में कु. शुभांगी अश्विन दुबे तथा शुभांगी कवाले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, और अब ये खिलाडी नाशिक में होने वाली ३३वी राज्यस्तरीय तायक्वांडो स्पर्धा २०२४ में चंद्रपुर जिल्हे का प्रतिनिधित्व करेगे.

इस स्पर्धा में प्रमुख रूप से मुरलीधर बागला हाईस्कूल व् ज्यु. कॉलेज के प्राचार्य श्री. उमेश पंधरे सर, श्री. निखिल धूमने, श्री. संजय परधी, श्री. अनिल ठाकुर तथा इस स्पर्धा के लिए नागपुर से आए रेफरी श्री. तेजांकित भोंगड़े, श्री. रजत गायकवाड श्री. राहुल पुंडलिक इनकी प्रमुख उपस्तिथि थी. इस संपूर्ण स्पर्धा का आयोजन व नियोजन जिल्हे के प्रथम कुस्ती एन.आई.एस. कोच तथा पैंथर्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन

के अध्यक्ष श्री. मुकेश भिमसेन पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण किया व आगे होने वाले राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए ९ जून २०२४ को संघ नाशिक के लिए रवाना होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!