
🕵🏼♀️👩🏻🏭 *एक और बड़ी खबर*🕵🏼♂️🧕🏼
*मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि दो विदेशी महिलाएं सोने की तस्करी में शामिल हैं| दोनों अफ्रीकी देश से आ रही है| इसके बाद संदेह के आधार पर दो महिला यात्रियों की सघन तलाशी ली गई| दोनों महिलाओं ने अपने अंडरगारमेंट्स और बैगेज में सोना छिपाकर रखा था:::!!*
*इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने दो विदेशी महिलाओं के पास से 32.79 किलो सोना जब्त किया है।जिसकी कीमत करीब 19.15 करोड़ रुपए बताई जा रही है| आरोपी महिलाओं ने सोने को अपने अंडरगारमेंट्स और बैगेज में छिपाकर रखा था| दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है| जानकारी के मुताबिक,मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि दो विदेशी महिलाएं सोने की तस्करी में शामिल हैं| दोनों अफ्रीकी देश से आ रही है| इसके बाद संदेह के आधार पर दो महिला यात्रियों की सघन तलाशी ली गई| दोनों महिलाओं ने अपने अंडरगारमेंट्स और बैगेज में सोना छिपाकर रखा था| कस्टम विभाग के मुताबिक, जब्त किए गए सोने की वजन करीब 32.79 किलो है| इसकी कीम 19.15 करोड़ रुपए है| दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर के उनसे पूछताछ की जा रही है| उनके साथियों की तलाश जारी है| पिछले सप्ताह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़े एक प्लेन के टॉयलेट से करोड़ों का सोना बरामद किया गया था| सोने का वजन 5.9 किलोग्राम और कीमत करीब 3.83 करोड़ रुपए बताई गई थी| कस्टम विभाग ने सोने को जब्त कर लिया| सोने की तस्करी की जांच की गई| कस्टम विभाग के अफसरों ने गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई से आए एक प्लेन की तलाशी ली तो उन्हें टॉयलेट में एक काले रंग का रबर का टुकड़ा मिला| इसके बाद जब उसकी जांच की गई तो वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए| उस रबर के टुकड़े के अंदर छह सोने की छड़ें छुपा कर रखी गई थीं| कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि प्लेन के अंदर 5.9 किलोग्राम वजन की छह सोने की छड़ें बरामद मिली, जिनका टैरिफ मूल्य 3.83 करोड़ रुपए है| इसे भारत में तस्करी करके सीमा शुल्क का भुगतान किए बिना लाया गया| लेकिन सोने की तस्करी कहां से हुई है, इसकी जांच जारी है| बताते चलें कि विदेशों से बड़े पैमाने पर भारत में सोने की तस्करी की जाती है| तस्कर बहुत ही अजीबो-गरीब तरीके से सोने की तस्करी करते हैं| कई जूते में छिपाकर तो कई अपने प्राइवेट पार्ट तक में रखकर विदेश से सोना लाते हैं और कस्टम की नजर से बचते हुए तस्करी करने की कोशिश करते हैं| पिछले महीने ऐसा ही एक मामला केरल के कन्नूर एयरपोर्ट पर देखने को मिला था और वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा इस मामले की गहराई से जांच चल रही है।::;!!*