ताज़ा खबरA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिक्राइमखेलगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीमनोरंजनलाइफस्टाइलवर्ल्डकप 2023

सगमा:कई महीनों से राशनकार्ड धारियों को नहीं मिला राशन -कार्डधारियों एसडीओ को दिया आवेदन 

सरकार के लाख प्रयास के बावजूद जनवितरण प्रणाली के दुकानदार सुधरने को तैयार नही है।

सगमा:कई महीनों से राशनकार्ड धारियों को नहीं मिला राशन -कार्डधारियों एसडीओ को दिया आवेदन

IMG 20240616 WA0032दबंगई से पेश आते है जानवितरण प्रणाली दुकानदार ,पुरुष तो पुरुष महिलाओ के साथ भी करते है अभद्रता झूठे केस में फ़साने की लाभुको को देते है धमकी प्रखंड मुख्यालय से चंद किलोमीटर दूर है उक्त जनवितरण प्रणाली की दुकान,बहरे हो गए है पदाधिकारी,उनके कान तक नही पहुचती आवाज सगमा :सरकार के लाख प्रयास के बावजूद जनवितरण प्रणाली के दुकानदार सुधरने को तैयार नही है। यहां तक कि लाभुको के साथ मारपीट व गालीगलौज आम बात हो गई है।ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं आम हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रो में डीलर द्वारा लाभुको को महीनों राशन नही दिया जाता।इतना ही नही ग्रामीण क्षेत्रो में किसी भी लाभुक का राशन कार्ड मेंशन नही किया जाता।

लाभुक भूखे मरते है,पदाधिकारियो के पास दौड़ते है।नतीजा विफल ही निकलता है।थक हार कर लाभुक डीलर के रहमो करमो पर आश्रित हो कर रह जाते है।ऐसे ही एक मामले का खुलासा सगमा प्रखंड के सोनडीहा ग्राम में हुआ है।महीनों का राशन लाभुको को दिया ही नही गया।लाभुको को मारने के लिए लाठी तक उठ जाता है। गाली गलौज तो वहां के लाभुको के लिए रोज की बात है।सोनडीहा ग्राम स्थित डीलर ज्योति-जागो समूह के अध्यक्ष मंदोदरी कुँवर तथा समूह के कोषाध्यक्ष सह संचालक रविन्द्र प्रजापति द्वारा लाभुको को कई महीनों से राशन नही दिया जा रहा है।जब लाभुक राशन लेने के लिए डीलर की दुकान पर जाते है तो गाली गलौज के साथ-साथ मारपीट पर उतारू हो जाते है।लाभुको को धमकाया भी जाता है कि ज्यादा नेतागिरी करोगे तो केस में फसा देंगे।डर के मारे गरीब लाभुक चुप हो जाते है।इतना ही नही डीलर द्वारा किसी भी लाभुक के कार्ड को सालों से मेंशन नही किया गया।लेकिन इस बार ग्रामीणों का गुस्सा सातवे आसमान पर है। किसी भी हालत में वे डीलर से छुटकारा चाहते है।ग्रामीण राजकुमारी देवी,शांति देवी,मुन्ना कुमार चन्द्रवंशी ,पुल्लु प्रजापति,घूरन प्रसाद यादव नन्हकी देवी, सहित उपस्थित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि राशन लेने जब दुकान पर जाते है तो बोरा फेक देते है।भगा देते है,अंगूठा लगा कर पर्ची पहले निकाल देते है,राशन लेने के लिए बाद में बुलाते है।बाद में राशन भी नही देते,ऊपर से गाली-गलौज भी करते है।ग्रामीणों ने बताया कि झूठा केस में फ़साने की धमकी देते है।35 किलो राशन की जगह 25 किलो राशन देते है।महिलाओ को भी गाली गलौज से परहेज नही करते।ग्रामीणों ने बताया कि डीलर के विरुद्ध लिखित शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी को शुक्रवार को दिया गया है।ग्रामीणों ने कहा कि एसडीओ से ग्रामीणों का काफी उम्मीद लगाए है।

 

इस संबंध में जनवितरण प्रणाली दुकानदार संचालक रविन्द्र प्रजापति से पूछे जाने पर उन्होंने कहा की

 

ग्रामीणों के आरोपो को निराधार बताते हुये कहा की कुछ लोगो के बहकावे में आकर लाभुक ऐसा कर रहे है।राशन कार्ड मेंशन नही करने के संबंध में डीलर ने बताया कि सगमा प्रखंड में कोई डीलर कार्ड नही भरता।सभी लाभुको को ऑन लाइन राशन का वितरण किया जाता है।इस लिए राशन कार्ड नही भरा जाता।

इस संबंध में बीडीओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सत्यम कुमार से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया।लेकिन उनसे संपर्क नही हो पाया।उनका संपर्क नम्बर नॉट रिचेबल बता रहा था।

 

इस मौके पर सुशीला देवी, बबीता देवी, मानमती देवी, विमला देवी, आमना बीबी, शैलू बीवी, जैसु बीवी, नज़र अंसारी, शिवकुमारी देवी, उर्मिला देवी, मंगरी देवी, दिन पाल देवी, पंखुड़ी देवी, समरी देवी, किस्मतिया देवी, नाजुमन बीवी, शांति देवी, राजकुमारी देवी, रईसा बीवी, जमील बीवी, चनर खासिया देवी, बाल कुमार यादव, केसिया देवी, कुलपतिया देवी, पतिया देवी, राजपतिया देवी, उर्मिला देवी, शहीदन बीवी सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!