A2Z सभी खबर सभी जिले की

तमकुहीराज पुलिस टीम द्वारा एक अदद पीकप व एक मोटरसाइकिल कीमत लगभग 16,00,000/-रु0 (सोलह लाख रुपये) की सम्पत्ति गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गयी जब्त

WhatsApp Image 2024 07 06 at 17.28.32तमकुहीराज /कुशीनगर , पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन चलाये जा रहे अभियान के तहत गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 06.07.2024 को थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा गैंगेस्टर अधिनियम के अपराधी द्वारा अवैधानिक कृत्यों से अर्जित सम्पत्ति से खरीदी गयी एक अदद पीकप बोलेरो वाहन संख्या UP 57 AT 7704 B व एक अदद मो0सा0 हीरो एच.एफ.डिलक्स वाहन संख्या UP 57 BM 5562 को थाना तमकुहीराज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 140/2024 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त समीर पुत्र अमीन निवासी भुलिया अगरवा थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर के विरुद्ध धारा 14(1) उत्तर प्रदेश समाज विरोधी गिरोह बन्द में प्रभावी पैरवी कर उक्त वाहनों को धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अन्तर्गत जब्त किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त अभियुक्त गौवध के मुकदमे में गिरफ्तार हुआ था जिस पर गैंगेस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
जब्तीकरण की गयी सम्पत्ति का विवरण-
एक अदद पीकप बोलेरो वाहन संख्या UP 57 AT 7704 B व एक अदद मो0सा0 हीरो एच.एफ.डिलक्स वाहन संख्या UP 57 BM 5562 (कीमत लगभग 16 लाख रुपये)
जब्तीकरण की कार्यवाही करने वाली टीम–
1- प्र0नि0 श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
2- उप निरीक्षक अर्सलान अहमद थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
3- कां0 लालमोहन चौहानथाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर

Back to top button
error: Content is protected !!