
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

हमीरपुर। भारत सरकार द्वारा निर्गत कार्यक्रम संकल्प HEW के अंतर्गत 21 जून से 4 अक्टूबर 2024 तक 100 दिन का विशेष जागरूकता अभियान का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसके क्रम में सोमवार को हमीरपुर के ब्लॉक मुस्करा, ब्लॉक सरीला और ब्लॉक राठ कार्यालय में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में महिला कल्याण विभाग के समस्त योजनाओं के बारे में विस्तार से दस्तावेज सहित जागरूकता के लिए बताया गया साथ ही महिला कल्याण विभाग से चलने वाली हर योजना को किस तरह से फॉर्म भरके प्राप्त किया जा सकता है विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। ताकि आंगनबाड़ी डोर टू डोर रोड सर्वे करें और यह जानकारी हर घर में जाकर पहुंचाएं जिससे जनपद में कोई भी बिना लाभ के न रहे एवं महिला शक्ति मिशन सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं को जागरूक किया गया कि किसी भी प्रकार की घटनाओं के लिए जनपद के वन स्टॉप केंद्र और समस्त हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें एवं महिलाओं से संबंधित तीन नए कानून के बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम में दहेज प्रथा को समाप्त करने बाल विवाह की कुप्रथा को रोकने बाल श्रम को रोकने तथा 18 वर्ष से कम आयु के बालक बालिकाओं के साथ हो रही एवं हिंसा से बचने शिकायत करने व अपनी बात खुलकर रखना उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। साथ ही बच्चों के सर्वोत्तम विकास हेतु माता-पिता की भूमिका के बारे में चर्चा कर जागरूक किया गया। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के बारे में भी बताया गया है और सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 मोमिन पॉवर लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 112पुलिस आपातकालीन सेवा
1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा इत्यादि नम्बर के बारे में अवगत करवाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वन स्टाप सेंटर मैनेजर मोनिका ब्लॉक गोहांड और बाल संरक्षण इकाई गोपाल जी एवं चाइल्ड लाइन डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सफवान ब्लॉक मुस्करा, बाल संरक्षण इकाई दीप्ती ब्लॉक सरीला के द्वारा दिया गया।


