A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमछत्तीसगढ़धमतारी

पुलिस ने कोपेडीह रामपुर में रेड मारकर जरकिन में रखे 139 लीटर महुआ शराब किया जब्त

एसडीओपी रागिनी मिश्रा के नेतृत्व में धमतरी, कुरूद व भखारा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

IMG 20240710 WA0046श्रवण साहू,धमतरी।अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध धमतरी पुलिस से थाना भखारा एवं थाना कुरूद, चौकी बिरेझर एवं पुलिस लाईन द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर जरकिन में रखे हाथ भटठी से बना महुआ 139 लीटर शराब जब्त किया गया है।

एसडीओपी कुरूद रागिनी मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस लाईन,थाना कुरूद एवं चौकी बिरेझर के अधिकारी कर्मचारियों की टीम गठित कर थाना प्रभारी भखारा निरीक्षक लेखराम द्वारा आज 10 जुलाई को कोपेडीह रामपुर शराब रेड कार्यवाही पर रवाना हुआ था जो गवाहों के समक्ष आरोपी विरझा बाई रात्रे पति स्व. राधेश्याम रात्रे उम्र 50 वर्ष साकिन रामपुर के कब्जे से 37 लीटर, ललित भारती पिता स्व. बियास नारायण भारती उम्र 31 वर्ष साकिन रामपुर के कब्जे से 35 लीटर, राकेश कुमार रात्रे पिता स्व. श्रीराम रात्रे उम्र. 38 वर्ष साकिन रामपुर के कब्जे से 34 लीटर एवं फेमन कुमार रात्रे पिता स्व. संतोष कुमार रात्रे उम्र 28 वर्ष साकिन रामपुर के कब्जे से 33 लीटर कुल 139 लीटर हाथ भटठी से बना महुआ शराब कीमती 27800 रूपये को बिक्री हेतु जरकिन मे रखे मिला जिसके संम्पूर्ण कार्यवाही में विडियों ग्राफी कर आरोपियों के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट अपराध पजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय धमतरी पेश किया गया हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!