A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशशाहजहाँपुर

सड़क पर मौत का फरिश्ता बन दौड़ रहे डग्गामार वाहन

 

IMG 20240709 WA0027शाहजहाँपुर ।सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू होने पर लोगों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया जाता है। हादसों के आंकड़े दिखाकर नियमों का पालन करते हुए सफर करने पर जोर दिया जाता है, लेकिन उसके बाद सभी भूल जाते हैं। नगर पंचायत बंडा की सड़कों पर दौड़ रहे डग्गामार वाहन लोगों की जान से खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। कम किराए का लालच देकर सवारियों को अपने वाहनों में ठूंस-ठूंस कर भर रहे इन वाहन चालकों में पुलिस व प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। यहां की सड़कों पर चल रहे इस प्रकार के वाहनों पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं होने के चलते ये आए दिन हादसों का भी सबब बन रहे हैं। अपनी जान जोखिम में डाल इन वाहनों में यात्रा कर रहे लोगों की भी अपनी मजबूरी है।

डग्गामार वाहनों के मालिक लोगों की मजबूरी का जमकर फायदा उठा रहे हैं। बंडा के सभी हिस्सों में इस तरह की समस्या सामने आ रही है। उक्त वाहन चालक सवारियों को भेड़ बकरी की तरह ठूंस-ठूंस कर भरते हैं। इसके अलावा हद की बात तो यह है कि इन डग्गामार वाहनों की चालक सीट पर चार-चार सवारियों को और गाड़ी में 17 से 20 सवारियां भरते देखा जा सकता है जो सीधे सड़क दुर्घटनाओं को दावत दे रहें। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अवैध रूप से चल रहे डग्गामार वाहनों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करना चिता का विषय है।

 *राजस्व को चूना और इंसानों की जिंदगी में लगा रहे ग्रहण*

डग्गामार वाहन परिवहन विभाग को चूना और लोगों की जिंदगियों पर ग्रहण लगा रहे हैं। नगर पंचायत की बात करें तो यहां से दर्जनों डग्गामार वाहन विभिन्न मार्गो के लिए फर्राटा भरते है। सड़को में रोडवेज बसों की पर्याप्त संख्या होने के बावजूद डग्गामार वाहनों का संचालन कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है, जो प्रतिमाह राजस्व के नाम पर सरकार को लाखो की चपत लगा रहे हैं, डग्गामार वाहनों में लोगो का जीवन भी असुरक्षित रहता है, अक्सर सड़क दुर्घटनाओं में लोग जान गंवाते चले आ रहे हैं, सब कुछ पुलिस और एआरटीओ विभाग की आखों के सामने हो रहा है फिर भी डग्गामार वाहनों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है, इससे ज्यादा ताज्जुब की बात क्या हो सकती है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!