?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमुरादाबाद

कांठ में धूमधाम से मनाया भारत विकास परिषद का 62 वां स्थापना दिवस

अधिष्ठापन समारोह में नई कार्यकारिणी कोई गहण कराई गई शपथ * समाज सेवा का लिया गया संकल्प * पत्रकारों को समारोह में किया सम्मानित

1 7
कार्यक्रम में पत्रकार सुदेश विश्नोई सम्मानित करते पदा​धिकारी।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
नगर कांठ के सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल के परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह में भारत विकास परिषद परिषद का 62 वां स्थापना दिवस और कांठ शाखा का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से मनाया गया।
2 5

स्थापना दिवस कार्यक्रम का दीप प्रजवलित करते अति​​थि।

इस अवसर पर संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के साथ समाज की सेवा करने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि डीएसएम इंटर कॉलेज कांठ के प्रबंधक व पूर्व प्रधानाचार्य कुंवर सुरेंद्र सिंह के साथ ही अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान समारोह में अधिष्ठापन अधिकारी के रूप में भारत विकास परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी सुदेश विश्नोई ने नई कार्यकारिणी को पद और अपने कर्तव्यों की शपथ दिलाई। यहां वक्ताओं ने कहा कि भारत विकास परिषद देश की सर्वोच्च सामाजिक संस्थाओं में से एक है, उन्होंने परिषद से जुड़े लोगों से समाज की सेवा करने का आह्वान किया।

3 6
भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में शप​थ ग्रहण करती नई कार्यकारिणी।

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार सुदेश विश्नोई, अनिल शर्मा, ओमवीर सिंह विश्नोई, ओमकार सिंह विश्नोई, तनवीर आलम, शब्बीर मोमीन, कृष्ण कुमार आदि पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सचिन चौहान उर्फ बंटी, पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट दीपक विश्नोई, पूर्व अध्यक्ष महेश चंद गुप्ता, राजवीर सिंह विश्नोई, डॉ. मुकेश राजपूत, अनिल विश्नोई, मोहित माहेश्वरी, शैलेंद्र चौहान, प्रदुमन विश्नोई, प्रमोद विश्नोई, दीपक चौहान, चौधरी सोमवीर सिंह, अशोक विश्नोई, सुरेश चौहान, पंकज चौहान, भगवान सिंह आदि उप​स्थित रहे। समारोह व शपथ ग्रहण कार्यक्रम का कुशल संचालन शाखा सचिव व कक्षा केंद्र कांठ के एमडी रजत प्रभाकर ने किया।

रिपोर्ट: पंकज कुमार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज, कांठ (मुरादाबाद)
Back to top button
error: Content is protected !!