
वरीय पुलिस अधीक्षक गया के आदेशानुसार आज दिनांक 13/07/2024को एक विशे स प्रशिक्षण सत्र का आयोजन हाइब्रिड मोड़ ऑनलाइन और ऑफलाइन में किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के आदेशानुसार, आज दिनांक 13.07.2024 को एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक(नगर), पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक(साइबर थाना), विशेष लोक अभियोजक(पोक्सो कोर्ट) और महिला थाना प्रभारी, गया जैसे अनुभवी पदाधिकारियों ने किया। गया जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों ने इस प्रशिक्षण में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से भाग लिया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से, गया पुलिस के सभी पदाधिकारियों को पोक्सो एक्ट के तहत अपराधों की जांच, साक्ष्य संग्रह और त्वरित गति से प्रभावी वैज्ञानिक अनुसंधान करने तथा त्वरित विचारण कराकर दोषी को कड़ी सजा दिलाने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। इस प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य उन्हें बच्चों से संबंधित अपराध अनुसंधान में और अधिक सक्षम और प्रभावशाली बनाना है। गया पुलिस बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
















