A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरबलौदा बाजार

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंटरसेप्शन वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंटरसेप्शन वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

1002937803 768x432 1

रिपोर्ट प्रशान्त पटेल


ब्रेथ एनालाइजर, सर्विलेंस कैमरा एवं अन्य सुविधाओं से लैस है, इंटरसेप्टर वाहन ओवर स्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव, सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर होगी अब कड़ी कार्यवाही।

बलौदाबाजार- आज दिनांक 13.07.2024 को प्रातः 10:00 बजे रक्षित केंद्र बलौदाबाजार से पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल द्वारा नए इंटरसेप्शन वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उल्लेखनीय है कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, तेज रफ्तार वाहनों एवं यातायात नियम तोड़ने वाले चालकों पर शिकंजा कसने में इंटरसेप्टर वाहन बखूबी काम आएंगे। यह इंटरसेप्टर वाहन कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। *इन वाहनों के मिलने से जिले में ओवर स्प्रीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कड़ी कार्यवाही करने में मदद* मिलेगी। यह वाहन स्पीड रडारगन, ब्रेक एनालाइजर, सर्विलांस कैमरे से भी लैस है। चेकिंग के दौरान वाहनों में लगे ग्लास की पारदर्शिता और ध्वनि तीव्रता की भी जांच इन वाहनों में लगे उपकरणों के माध्यम से की जावेगी।

1002937814 768x576 1

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा का उद्देश्य लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना है। *नए इंटरसेप्टर वाहनों के मिलने से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी। इन वाहनों में ध्वनि विस्तारक यंत्र तथा 360 डिग्री निगरानी के लिए सर्विलांस कैमरा भी हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति की बेहतर निगरानी और सुगम यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

निश्चित ही इन सुविधाओं से लैस इंटरसेप्टर वाहनों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही भी कड़ी* की जाएगी। सड़क सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन सुरक्षित यात्रा की गारंटी है और इससे अन्य वाहन चालकों में भी सुरक्षा का भाव पैदा होता है।

Back to top button
error: Content is protected !!