
धार्मिक रथल अंबाला मे हजारो की संख्या मे लोग यहा पर दर्शन एवं मृत परिजनो के अस्थि विसर्जन के लिए भी आते है। यहा की सड़के खराब हो जाने से आने वाले दर्शनार्थियो एवं वाहन चालको को भारी मुसीबत होती रहती है। गांव के लोगो के लिए भी यह प्रमुख मार्ग है।यहां पर आने वाले दर्शनार्थी भोजन व आराम करने हेतु धर्मशालाओ , लक्षमीनारायण मंदिर आदि जगहो मे जाते है। यहां पर की सड़क की खुदाई हो जाने से वाहन चालको को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन सड़को पर दुपहिया वाहन चालको को गिरने का भी खतरा बना रहता है। बड़े वाहन का तो यहां पर आना जाना मुश्किल ही है। प्राप्त जानकारी अनुसार लोगो ने इसके लिए विधायक एवं नगरपरिषद के मुख्य अधिकारी को इस सड़क का कार्य पूरा करवाने हेतु प्रार्थना भी की थी। फिर भी ध्यान नही दिया जा रहा है ।बारिश के समय पर यहां पर और अधिक परेशानी हो सकती है।





