A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थान

दांतारामगढ़ क्षेत्र में विदेश में नौकरी के नाम पर युवक से ठगी

2022 6image 18 41 05901533815 640x375 1सीकर/दांतरामगढ़. सीकर के दांता रामगढ़ इलाके में विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पति-पत्नी ने दो युवकों से 1.33 लाख रुपए ऐंठ लिए, लेकिन विदेश नहीं भेजा। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीडवाना-कुचामन निवासी सज्जन सिंह ने दांतारामगढ़ थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह और दीप सिंह, जितेंद्र सिंह भूनी गांव के रहने वाले हैं। करीब एक साल पहले तीनों किसी काम से सुरेरा गांव आए थे। यहां वे शिव साड़ी सेंटर पर पहुंचे। सेंटर पर किरण देवी ने कहा कि उसका पति विदेश में रहता है। मैं आप लोगों को सही पैसे में विदेश भेज दूंगी। मेरे पति के कई परिचित हैं। सज्जन और उसके दोस्त झांसे में आ गए। इसके बाद किरण ने उनकी बात अपने पति मुरली कुमावत से करवाई। मुरली कुमावत ने कहा कि मैं आपको बहुत अच्छी नौकरी लगवा दूंगा, लेकिन इसके बदले में आपको वीजा बनवाना पड़ेगा। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति एक लाख रुपए देने होंगे। सज्जन और उसके दोस्त जितेंद्र ने 1.33 लाख रुपए जमा करवाए। इसके बाद मुरली कुमावत ने उसे पैनासोनिक कंपनी का रोजगार का कॉन्ट्रैक्ट और कुछ अन्य दस्तावेज वॉट्सऐप पर भेजे, लेकिन वीजा आज तक नहीं भेजा। पहले तो मुरली कुमावत आश्वासन देता रहा और अब उसने पैसे लौटाने से भी मना कर दिया है।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!