A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

शराब पीने पैसे नहीं दिए तो युवक को बीच सड़क पीटा

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। रहली थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति को भी सड़क पीटा। मारपीट करते हुए उसे पर कटर से भी हमला किया। पूरे मामले में पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई है। घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कासल पिपरिया निवासी अशोक कुशवाहा उम्र 34 साल कुल्हाड़ी में धार बनवाने के लिए रहली आया था। बाजार में काम पूरा होने पर वह वापस अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान महाराणा प्रताप प्रतिमा के पास रास्ते में राहुल, विनय, और हेमंत मिले। उन्होंने बोला कि तुम्हारी कुल्हाड़ी मुझे चाहिए। कुल्हाड़ी देने से मना किया तो वह शराब पीने पैसे मांगते हुए कहने लगे अगर कुल्हाड़ी नहीं दोगे तो बहुत मारेंगे। रुपए देने से मना किया तो तीनों गाली-गलौज करने लगे। गालियां देने से मना किया तो राहुल ने जब से कटर निकाल कर अशोक पर हमला किया। कट्टर अशोक के पेट में लगा। जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। पूरे मामले में घायल अशोक की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।Screenshot 2024 0307 131233 8

Back to top button
error: Content is protected !!