अन्य खबरेकृषिगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरमनोरंजन

ब्रेकिंग न्यूज़ ..भवनाथपुर में सड़क दुर्घटना में सात लोग हुए घायल, 2 की हालत नाजुक, रेफर

भवनाथपुर दो अलग अलग घटित घटनाओं में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा भवनाथपुर  से …दो अलग अलग घटित घटनाओं में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।सभी घायलों को भवनाथपुर सी एच सी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक सेलेंदर कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए दो लोगों को गढ़वा रेफर किया गया है ।

पहली घटना शुक्रवार को देर शाम एचपी पेट्रोल पम्प के समीप एक बाईक पर सवार तीन लोग चौरासी से भवनाथपुर बाजार आ रहे थे की एक कुता को बचाने के क्रम में अनियंत्रित हो कर बाईक पलटने से तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।घायलों में अलीमोहमद अंसारी पिता कलामुदीन अंसारी यूपी के कोन देवाटर निवासी , नवेज अंसारी पिता जसमुदीन अंसारी सेखमुल अंसारी पिता अलाउदीन अंसारी दोनो अरसली दक्षिणी के चौरासी टोला के नाम सामिल है ।जबकि दूसरी घटना में मकरी में एक अज्ञात वेक्ती के द्वारा पिटाई किए जाने से सुनील सिंह पिता ललन सिंह घायल हो गया ।तीसरी घटना में

थाना क्षेत्र के खरौंधी चांदना गांव निवासी चंचला देवी पति नवलेस राम ने आपसी विवाद में विषपान करने से गंभीर हो गई जिसे उसके पति अपने ऑटो से अपने रिश्तेदार निरंजन राम ,पिता विष्णु राम कोलझिंकी ,सुनीता देवी पति सतेंदर राम ,गीता देवी पति पप्पू राम और उसके बेटा दीपक कुमार साथ में भवनाथपुर सी एच सी में ईलाज कराने आ रहे थे की छाता कुंड के तीखे मोड़ पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे सभी ऑटो पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इस घटना में विषपान किए महिला चंचला देवी और निरंजन राम को प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा रेफर कर दिया गया ।

Back to top button
error: Content is protected !!