
जब हरियाली छाती है, जीवन में खुशियां आती है। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में पौध रोपण कार्य संम्पन्न

दिनाँक– 20/7/2024 हेमवती नंदन बहुगुणा पी जी कालेज लालगंज प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में वृहद पौध रोपण कार्य प्राचार्य प्रो ( डॉ )शैलेन्द्र कुमार मिश्र के कर कमलों द्वारा आरम्भ होकर सभी विद्वान प्राध्यापकों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा संम्पन्न हुआ।सभी लोगों ने एक एक पेड़- मां के नाम- लगाते हुए उसे बचाये रखने की प्रतिज्ञा ली।इस अवसर पर प्राचार्य जी संम्बोधित करते हुए कहा कि– जब हरियाली छाती है, जीवन में खुशियां आती हैं, आदि मंत्र मुग्ध बातों से ओत प्रोत किया।इसी क्रम में कई प्राध्यापकों ने अपने विचार रखते हुए पेड़ो को बचाये रखने की सभी को प्रेरणा दी।कई प्रकार के पौधे लगाए जैसे-नीम, जामुन, बेल, अमरूद, गीठूठी आदि पेड़ लगाए गए, उक्त पौध रोपण कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रमाधिकारी-डॉ फणीन्द्र नारायण मिश्र की देख रेख में संम्पन्न हुआ।इस अवसर पर संम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।








