A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

बहिरो गांव मे पूर्व की आपसी विवाद में दो पक्ष में गोलीबारी दो जख्मी

आरा: भोजपुर जिले के आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र का बहिरो गांव देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा।पूर्व के विवाद में दो पक्षों में हुई गोलीबारी में दो लोगों को गोली लग गई जिसको आनन फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी मच गई।स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नवादा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि बहिरो मोहल्ले में दो पक्षों में पूर्व के विवाद को लेकर अचानक लोग भिड़ गए।इस दौरान फायरिंग होने लगी।लोग कुछ समझ पाते तब तक फायरिंग करने वाले लोग वहां से फरार हो गए।बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व दोनों पक्षों में आपस में मारपीट हुई थी और उसी के प्रतिशोध में आज गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल घायलों को बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां की उनका इलाज चल रहा है।घायलों में अभिषेक कुमार पिता अशोक कुमार सिंह और अर्जुन सिंह पिता ओम प्रकाश सिंह बहिरो के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के संदर्भ में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर कोई गोलीबारी में दो लोगों को गोली लगी है। मौके पर पुलिस पहुंची हुई है। वहीं निजी अस्पताल में दोनों लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना क्रम की जांच में लगी हुई है और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जांच में शराब बेचने के विरोध में इस घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Back to top button
error: Content is protected !!