A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

दुकान से चोरों ने उड़ाया नकदी समेत लाखों के सामान

शोहरतगढ़। स्थानीय थाना से 500 मीटर दूर शोहरतगढ़-बढ़नी हाईवे पर चेतिया तिराहा पर चोरों ने शनिवार रात एक दुकान का ताला तोड़कर 21600 रुपये नकद, लैपटॉप मोबाइल सहित लाखों का सामान हाथ साफ कर दिया। वारदात की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह हुई तो उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आसपास लगे सीसी कैमरे को खंगाल रही है।

क्षेत्र परिगवा गांव निवासी अभिषेक शुक्ल चेतिया तिराहा पर किराये पर दुकान लेकर ग्राहक सेवा केंद्र व मोबाइल की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह शनिवार की सायंकाल दुकान बंद करके अपने घर परिगवां चले गये थे। रविवार सुबह होने पर मकान मालकिन घर के बाहर साफ-सफाई कर रही थी, तभी देखा कि एक दुकान के शटर का ताला टूटा है। उन्होंने इसकी सूचना दुकानदार अभिषेक को दी। सूचना मिलते ही अभिषेक दुकान पहुंचे। अभिषेक के मुताबिक दुकान खोलकर देखा तो कैश काउंटर में रखा 21600 रुपये नकदी, लैपटॉप, 10 पीस छोटा मोबाइल, दो डिब्बा चार्जर आदि गायब था। अभिषेक शुक्ला ने दुकान में चोरी हुई घटना की लिखित तहरीर थाना पर दी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि तहरीर मिली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा गया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। जल्द ही इस चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!