
श्रवण साहू,धमतरी। विगत दिनों धमतरी जिले के सिहावा नगरी क्षेत्र के छुरियारा पारा मे शुक्रवार दोपहर एक पुराने स्कुल की बाउंड्रीवाल अचानक लोहे के गेट के साथ गिर गई, जिसके नीचे गिरने से खेल रही मासूम कमार छात्रा दुर्गा पिता बिसाहू कमार वार्ड क्रमांक 02 निवासी की सांसे थम गई यह बहुत ही दुःखद घटना है।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र के माध्यम से कमार बेटी दुर्गा पिता बिसाहू कमार को मुआवजा प्रदान करने एवं जिले मे ऐसी घटनाओ की पुर्नावृत्ति ना हो इसके लिए जिले मे ऐसे जर्जर स्कूल भवन, कक्षाएं संचालित हो रही है व कुछ स्कूल परिसर मे अनुपयोगी जर्जर भवनो का विधिवत डिसमेंटल करने एवं नवनिर्माण करने शासन को प्रस्ताव प्रेषित करने की मांग की साथ ही जल्द से जल्द नवनिर्माण करने आग्रह किया।
ज्ञात हो की जिले मे लगभग 57 ऐसे विद्यालय है जो काफी जर्जर एवं क्षतिग्रस्त है जिससे छात्र छात्राओं के ऊपर खतरा मंडराते रहता है एनएसयूआई छात्रहित मे हमेशा हर परिस्थिति मे छात्रों के साथ है।ज्ञापन सोपने वालो मे जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के साथ प्रदेश महासचिव ऋषभ यादव, हेमप्रकाश केसरी, विधानसभा सचिव सुदीप सिन्हा उपस्थित रहे।



