A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर अपने गुरु की किया पूजा अर्चन।

बड़े छोटे मठों, मंदिरों में गुरु पूजन हेतु लगी रही दिनभर भीड़।

रायबरेली -रायबरेली जिले में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर लोगों ने भारी संख्या में गंगा स्नान करते हुए कलियुग रुपी संसार में पथ-प्रदर्शक,सच्चे मार्ग को प्रशस्त कराने वाले गुरु की पूजा अर्चन करते हुए उनके उपदेशों वचनों को आलिंगनबद्ध किया। रविवार छुट्टी होने की वजह से डलमऊ,गेगासो जैसे बड़े घाटों पर गंगा स्नान हेतु बड़ी संख्या में दिनभर भीड़ लगी रही। गुरु आश्रमों में भक्तों का दिनभर जमावड़ा लगा रहा। डलमऊ बड़े मठ के वेदांताचार्य देवेन्द्राचार्य गिरि ने अपने अनुयायियों, शिष्यों,व भक्तों को दर्शन देते हुए अपने अमृतरुपी वचनों से जीवन के सारगर्भित तत्वों को अपनाने की सलाह दी। रायबरेली से संवाददाता पंकज कुमार

Back to top button
error: Content is protected !!