A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंडताज़ा खबर

अज्ञात दो अपराधियों ने महिला को चाकू मार कर किया लहूलुहान

अज्ञात दो अपराधियों ने महिला को चाकू मार कर किया लहूलुहान

अज्ञात दो अपराधियों ने महिला को चाकू मार कर किया लहूलुहान

 

हरिहरपुर थाना क्षेत्र के गोमो स्टेशन के जंगलकोठी जाने वाले रास्ते में रात करीब 10 बजे दो अज्ञात अपराधियों ने एक महिला को चाकू मार कर किया लहूलुहान.

 

घटना की सूचना के बाद हरिहरपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल महिला को इलाज के लिए तोपचांची के साहोबहियार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से जख्मी महिला को धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया.

 

गंभीर रुप से जख्मी महिला का शिनाख्त कलावती देवी के रुप में हुआ है. गिरिडीह जिला के सरिया थाना क्षेत्र के कोरिडीह गांव का निवासी बताया जा रहा है. महिला को अपराधियों ने पैर व कमर के ऊपर दो जगह चाकू से वार किया है.

 

महिला ने पुलिस को बताया कि रोजाना सुबह महिला सब्जी बेचने आती है. सब्जी बेचने के बाद महिला गोमो स्टेशन के उत्तरी छोर में रात बिताती है, रात को जंगलकोठी के रास्ते से महिला शौच करने गई थी.

 

अचानक दो अपराधियों ने महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा, महिला द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने चाकू से हमला कर दिया.

 

वहीं दुसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहोबहियार पुलिस की वैन से घायल महिला को उतरने में अस्पताल के लोगों ने काफी हंगामा किया . पुलिस की शख्ती पर महिला का इलाज किया गया.

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!