A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

प्रांतीय अध्यक्ष ने सुनी कर्मचारियों की समस्याएं, दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करने की मांग

  • पत्रकार राकेश सिंह सारनी। नगर पालिका, नगर निगम अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद सारनी में कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की।

    नगर पालिका, नगर निगम अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी सुबह 11 बजे कार्यालय के सभाकक्ष पहुंचे। यहां उनका जिला एवं इकाई ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। कर्मचारियों ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने, समय मान वेतनमान देने, पदोन्नति देने समेत अन्य मांगों पर चर्चा हुई। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेश वागदरे, इकाई अध्यक्ष महेश शर्मा, सुनील सहारे समेत अन्य लोगों की उपस्थिति में बैठक हुई। कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याएं प्रांतीय अध्यक्ष को बताई। उन्होंने कहा कि अनुदान को लेकर संघ अपने स्तर पर लड़ाई लड़ रहा है। कर्मचारियों का वेतन एवं उन्हें शासकीय कर्मचारी घोषित करना संघ की प्राथमिकता है। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को विनियमित करने, विनियमित कर्मचारियों को नियमित करने समेत अन्य मांगों को लेकर चर्चा की गई। इसे लेकर प्रांतीय स्तर पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!