A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेआजमगढ़ताज़ा खबर

शहादत दिवस पर याद की गईं फूलन देवी

संवाददाता चन्द्रेश यादव की रिपोर्ट
आजमगढ़ अतरौलिया।। बता दे कि नगर पंचायत स्थित एकलव्य नगर में वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर लोगो ने उन्हें पुष्प अर्पित कर याद किया। समाज के लोगों से एकजुटता बनाने की अपील करने के साथ ही फूलन देवी के विचारों को आत्मसात करने का अह्वान किया। वीरेंद्र निषाद की अध्यक्षता में वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस मनाई गई जिसमें बच्चे बुजुर्ग व महिलाओं ने भी वीरांगना फूलन देवी के विचारों को सुना। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। सुबास निषाद ने फूलन देवी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज उनकी शहादत दिवस पर हम लोग यहां एकत्रित हुए हैं ।उनका जीवन काफी संघर्षमय रहा।

oplus_0
जीवन भर अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहीं। 1983 में आत्मसमर्पण किया। 11 साल तक जेल में रही और जेल से रिहा होने के बाद वह सांसद बनी,इस दौरान 2001 में उनकी हत्या कर दी गई। धर्मेंद्र निषाद राजू ने कहा कि फूलन देवी एक ऐसी महिला थी जो अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद रखती थीं। निषाद समाज के लोगों को आज उनके हक से वंचित किया जा रहा है। फूलन देवी का जन्म 10 अगस्त 1963 को हुआ था तथा उनकी मृत्यु 25 जुलाई 2001 को हुई थी। हम लोग प्रत्येक वर्ष उन्हें याद कर अपनी नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
oplus_0
संतराम निषाद ने कहा कि आज वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस है वह बहुत ही कर्मठ ईमानदार एवं लोगों को सही दिशा देने वाली ,जुल्म के खिलाफ कैसे लड़ा जाता है इसकी दिशा देने वाली फूलन देवी की शहादत दिवस पर उन्हें नमन सकते हैं। इस मौके पर वीरेंद्र निषाद, सुरेंद्र निषाद, राजेंद्र निषाद ,धर्मेंद्र निषाद, प्रेम बाबू, ज्ञान धनी, सोनू, शंकर ,राम सरन, विकास ,आनंद सहित लोग उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!