
बिग ब्रेकिंग
प्रिंसिपल बना हैवान , डंडा टूटने तक दौड़ा दौड़ा कर पीटता रहा अपने ही स्कूल के मासूम से बच्चे को
अम्बेडकर नगर राम अवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन में पढ़ने वाले सलाहुद्दीनपुर गांव के छात्र राज पुत्र छोटेलाल बुधवार को 11वीं में एडमिशन के लिए गया था। दोपहर में हैंडपंप पर पानी पीने के दौरान प्रधानाचार्य अशोक कुमार पटेल ने छात्र को बुरी तरह पीट दिया। छात्र को अपना पक्ष रखने का मौका भी नहीं दिया। प्रधानाचार्य ने छात्र को तब तक पीटा जब तक डंडा नहीं टूट गया।
मामूली बात पर प्रधानाचार्य की बर्बरता पूर्ण पिटाई से छात्र डरा सहमा है। वही विद्यालय प्रबंधन की ब्लैकमेलिंग की आदत से पिता छोटेलाल शिकायत करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे हैं। क्षेत्र में विद्यालय के शिक्षकों की दबंगई के चर्चे हैं।
[yop_poll id="10"]






