
मिनी बैंक संचालक से नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूट कर फैलाई दहशत
अम्बेडकरनगर
अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने का दंभ भरने वाली मालीपुर पुलिस फेल नजर आ रही है। नतीजन गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे बेखौफ बदमाशों ने एक मिनी बैंक संचालक से सत्तर हजार रुपए चाकू की नोक पर लूट लिया। दिनदहाड़े लूट की घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के खपुरा गांव के निकट स्थित तीन पल्सर सवार नकाबपोशो ने एक मिनी बैंक संचालक के भाई से चाकू के नोक पर लगभग सत्तर हजार रुपए की छिनैती कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार भिस्वा चितौना गांव निवासी राज मोहन चितौना कला में बैंक ऑफ बड़ौदा के मिनी ब्रांच का संचालन करता है। राज मोहन का भाई विकास मिनी ब्रांच से सत्तर हजार रुपया लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा के मालीपुर शाखा में जमा करने जा रहा था। जैसे ही वह खपूरा गांव के निकट सरकारी ट्यूबवेल के पास पहुंचा तभी अचानक तीन युवक पल्सर बाइक से सवार हो कर पहुंचे और चाकू की नोक पर उससे रुपया छीन कर फरार हो गए।लूट की सूचना पर मालीपुर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली गई तथा पीड़ित से जानकारी लेने के पश्चात बताया गया कि पीड़ित के एक जेब में 67000 रूपये तथा दूसरे जेब में ₹18000 और मोबाइल बताया गया पीड़ित के द्वारा घटनाक्रम में अभियुक्तों के बारे में हुलिया की कोई जानकारी भी नहीं दी जा पा रही है और न तो बाइक के बारे में। यहां पर एक प्रश्न यह भी उड़ता है कि अगर छिनैती करने आए लोगों द्वारा छिनैती करनी थी तो केवल एक ही जब का पैसा लेकर चले गए और दूसरे जेब में 18000 रुपए और मोबाइल छोड़ दिए। पुलिस के पहुंचने के पश्चात वहां क्षेत्रीय लोगों से जानकारी प्राप्त करने के पश्चात यह पता चला कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब लोगों को इस घटना के बारे में जानकारी हुई इसके पश्चात क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष द्वारा कहा गया घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा ।






