A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

तालाब में नहाते समय दो  युवको की डूब कर मौत, गाँव में मातम 

WhatsApp Image 2024 07 26 at 15.03.59वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज ,संवादाता , सुरेश चन्द गांधी / श्रवण कुमार मद्धेशिया की रिपोर्ट

कुशीनगर / कसया थाना क्षेत्र के एक गाँव में तालाब में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत हों गयी  l सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्यवाही पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया l मिली जानकरी के अनुसार गुरुवार की दोपहर  बिलाल पुत्र जैनुल आब्दीन उम्र 12 वर्ष निवासी रामनगर, थाना कसया जनपद कुशीनगर व महताब पुत्र  असलम उम्र 11 वर्ष स्कूल से आने के बाद अपने साथियो के साथ क्षेत्र के ही  मुंडेरा रतन पट्टी गाँव स्थित तालाब में नहाने गए थे और  नहाते समय अचानक डूबने लगे  l साथी  युवक को डूबते देख बाकी साथी वहाँ से डर कर घर भाग गए और शोर मचाये l बच्चों के शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीण व परिजन पहुंचे l ग्रामीणों की ने घटना की सूचना पुलिस को दी l सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक  को तालाब से  बाहर निकलवाया तो  युवक की साँस चलने की आशंका में

परिजन उसे  कसया निजी अस्पताल लेकर भागे,जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया l  उक्त घटना में ही ग्रामीण  व्यस्त रहें, लेकिन उन्हें दूसरे युवक के डूबने की भनक नहीं थी l तालाब किनारे एक और चप्पल होने व देर शाम होने पर महताब पुत्र असलम के घर न लौटने पर परिजन व ग्रामीण दुबारा पुलिस को सूचना देकर तालाब में उसे खोजबीन करने लगे l देर शाम को  तलाशी के दौरान तालाब से महताब का भी शव बरामद कर लिया गया l परिजन  शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे l इसलिए पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया l  जानकारी के अनुसार मृतक युवक बिलाल कक्षा छठवीं का छात्र था l महताब और विलाल  स्कूल से घर आने के बाद गाँव के अपने साथियो के साथ तालाब में नहाने के लिए चले गए थे और नहाते समय  यह घटना घटी  l इस घटना से जहाँ परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, तो वहीं घटना के कारण गाँव में मातम छाया हुआ है  l घटना की सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन,तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह, राजस्व निरीक्षक ब्रजेश मणि, हल्का लेखपाल सहित राजस्वकर्मी व सपा नेता राजेश प्रताप राव आदि सहित जनप्रतिनिधि मृतको के घर पहुंच कर परिजनों को ढाढ़स बधाया l मिली जानकारी के अनुसारघटना की सूचना पर प्रदेश के क़ृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मृतको के घर पहुच रहें हैं l

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!