

रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम आयोजित :-
सुमेरपुर 26 जुलाई राउमावि दादावाड़ी शिवगंज में दुश्मन पाकिस्तान के छक्के छुड़ा कर कारगिल विजय के 25 साल पूरे होने पर विद्यार्थियों ने युध्द में शहीद हुए जवानों को नमन और बहादुरी दिखाने वालों के साहस को सलाम किया। संस्था प्रधान डॉ हनवंतसिह मेड़तिया के निर्देशानुसार प्रातः 11.15 बजे सभी विद्यार्थी, स्टाफ ,अतिथि दिनेश पुरी गोस्वामी, अभिभावक विद्यालय परिसर के प्रार्थना सभा कार्यक्रम के स्थल पर एकत्रित हुए। 11.16 से 11.18 तक कारगिल युद्ध में शहीद हुए मां भारती के सपूतों को श्रद्धांजलि देने हेतु उनकी स्मृति में दो मिनट का सामूहिक मौन रखा गया। 11.18 से 11.20 तक शहीदों की शहादत के जयघोष-निनाद दिये गए। 11.20 से 11.25 तक व्याख्याता बलवंतसिंह राठौड़ व कार्यक्रम प्रभारी रमेशचन्द्र आगलेचा ने विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध में सैनिकों की वीरता एवं शहीदों के बलिदान से परिचित करवाया। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए पोस्टर व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करवाया गया।
पोस्टर प्रतियोगिता में अंशिका कक्षा 9, संजयकुमार कक्षा 12, प्रतिज्ञा कक्षा 8, भाषण प्रतियोगिता में नेमाराम कक्षा 12, डिम्पलकुमारी कक्षा 10, भव्यता कक्षा 12 ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका व्याख्याता बलवंतसिंह राठौड़, कांतिलाल, मगनकुमार वैष्णव, रमेशचन्द्र आगलेचा, फरजाना शरीफ व लता शर्मा ने निभायी। शिक्षा सप्ताह पांचवें दिवस पर अध्यापक जोराराम मेघवाल, चंदा मीणा व मंजू मीणा ने विद्यार्थियों में मिट्टी के खिलौनें व कागज से ग्रिटिंग कार्ड बनाने का कौशल विकसित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक राजेन्द्रकुमार, रमेशकुमार परिहार, नरेन्द्रकुमार, कांताबाई, बसंतीबाई, भावना, अफसाना, सोनलबेन का सहयोग रहा।






