ताज़ा खबर

शिव भक्तों ने गांव-गांव जाकर बाटे कावड़ यात्रा के निमंत्रण पत्र|

जावरा -शेरपुर में श्री हनुमान मंदिर पर शिवभक्त शिव कावड़ यात्रा सेवा समिति जावरा द्वारा गांव-गांव जाकर हिन्दू संस्कृति और धर्म की रक्षा के साथ – साथ देश में खुशहाली की कामनाओं को लेकर द्वितीय शिव कावड़ यात्रा निकाली जाएगी।यह यात्रा सामाजिक समरसता का भाव को लेकर शिव भक्त कावड़ उठाकर 10,अगस्त प्रातः8:00 बजे श्री मनकामनेश्वर मंदिर मिंडाजी से चलकर 12,अगस्त को श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर अडवाणिया तहसील सैलाना पहुंचेगी। जहां बाबा महाकाल का अभिषेक कर कावड़ यात्रा का विसर्जन होगा।शिव कावड़ यात्रा समिति द्वारा आमंत्रण पत्र श्री मानस तरुण सुंदरकांड मंडल शेरपुर के वरिष्ठ सेवा निवृत शिक्षक ईश्वर सिंह गोयल, नंदकिशोर पाटीदार, मुकेश पाटीदार ,पुष्कर पाटीदार जगदीश शर्मा, धनपाल सिंह भंडारी, को सेवा सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार द्वारा आमंत्रण पत्र भेंट कर बताया कि जो भी शिव भक्त कावड़ उठाकर साथ चलना चाहे वह अपना नाम लिखवा कर 11अगस्त को द्वितीय शिवकावड़ यात्रा में सहयोग प्रदान करें। इसी के साथ प्रभात फेरी समिति,श्री कमल गुरु गौसेवा जनकल्याण समिति,योग समिति, श्री वीर तेजाजी समिति को आमंत्रण पत्र भेंट किए गए।IMG 20240726 WA0180

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!