A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमुरादाबाद

कांठ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने एसडीओ के समक्ष उठाई बिजली समस्याएं

मांगों और समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन * किसानों ने बड़ा आंदोलन करने की दी चेतावनी

1
कांठ में एसडीओ कार्यालय पर नारेबाजी करते भाकियू टिकैत कार्यकर्ता
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने शुक्रवार को कांठ तहसील क्षेत्र की बिजली समस्याओं और मांगों को एसडीओ ज्ञानेंद्र यादव के समक्ष जोरदार ढंग से उठाया है। किसानों ने जल्द ही समाधान न होने पर बड़ा आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एसडीओ बिजली कांठ ज्ञानेंद्र यादव से भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की और समस्याओं को लेकर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान उपभोक्ताओं के मीटर एक्स्ट्रा लोड दिखाना, सभी बिजली घरों पर रोस्टिंग का शेड्यूल चस्मा करना, शेड्यूल के हिसाब से उपभोक्ताओं को पूरा बिजली सप्लाई देना, जर्जर तारों को शीघ्र बदलने, ब्रेकडाउन शर्टडाउन से तुरंत निजात मिले, पीटीडब्ल्यू की सप्लाई निर्विरोध रूप से 10 से बढ़ाकर 12 घंटे दी जाए, तहसील मुख्यालय के सभी उपभोक्ताओं को 22 घंटे बिजली मिलनी चाहिए, रसूलपुर बिजली घर के अंतर्गत आने वाले चौराहा फीडर की लाइट पिछले सात दिन से बंद है जिसे किसानों को उनकी फसलों का बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है, इसे चालू कराने, जिन बिजली उपभोक्ताओं के घरों पर मीटर नहीं लगे हैं या खराब मीटर है उन्हें तुरंत उपलब्ध कराया और बदले जाए। इसी के साथ ही भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने चेतावनी दी है, जल्द ही नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो हम बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर भाकियू टिकैत के प​श्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, जिला सचिव रामकला सिंह, तहसील अध्यक्ष दर्शन सिंह, तहसील प्रभारी सियाराम विश्नोई, नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार जॉनी, भविष्य विश्नोई, सुशांत बबलू, ओमराज सिंह, लोकेंद्र यादव, अशीष विश्नोई आदि उप​स्थित रहे।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ 
Back to top button
error: Content is protected !!