

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
कांठ सर्किल के थाना छजलैट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव में बाइक सवार दो युवकों ने घास काट रही 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी से पहले तो छेड़छाड़ की और बाद में विरोध करने पर एक युवक ने जबरदस्ती उससे दुष्कर्म किया। छजलैट पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए एक आरोपी को जेल भेजा है।
छजलैट थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 16 वर्षीय की नाबालिग किशोरी शाम करीब 04:00 बजे पशुओं के लिए खेत में घास काट रही थी। तभी क्षेत्र के ही गांव कूरी रवाना के रहने वाले फरमान पुत्र जामिन और फईम पुत्र इशाक बाइक से आए। इन्होंने आते ही किशोरी के साथ छेड़छड़ की। उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए भरा-बुरा कहा। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो फरमान उसे गन्ने के खेत में खींचकर ले गया और उसे यहां उससे जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया। किशोरी ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया तो आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान दौड़कर मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने आरोपी फरमान को पकड़ लिया, जबकि फईम बाइक लेकर मौके से भागने में सफल रहा। इसके बाद किशोरी के पिता ने इस वारदात के बारे में छजलैट थाना पुलिस को बताया। वहीं किसानों द्वारा पकड़े गए दुष्कर्म करने के आरोपी फरमान को पुलिस ने हिरासत में ले गया। थाना प्रभारी निरीक्षक छजलैट लखपत सिंह ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता के पिता की शिकायत पर फरमान और फईम के खिलाफ धारा 70 (2), 3 (1) (i), 3 (1) (k), 3 (2) (v) और पोस्को एक्ट की धारा 3, 4 में एफआईआर दर्ज की गई है और फरमान को जेल भेज दिया गया है।








