A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमछत्तीसगढ़धमतारी

अमृत विहार में शिक्षक दंपती के घर हुई चोरी मामले में पुलिस ने किया खुलासा, बैटरी युक्त इलेक्ट्रानिक कटर मशीन से काटकर चोरी के घटना को दिया अंजाम

श्रवण साहू,धमतरी। कुरूद के अमृत विहार कॉलोनी में शिक्षक दंपति के घर सुने मकान में हुई चोरी का आज पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने प्रेसवार्ता में खुलासा किया। धमतरी पुलिस के अनुसार चोरी गई सम्पत्ति का लगभग शत् प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है।आरोपियों से सोने-चांदी के जेवरात एव घटना में प्रयुक्त बैटरी युक्त इलेक्ट्रानिक कटर मशीन, दो मोटर सायकल जब्त किया गया है। आरोपी आदतन चोर है। इनके विरूद्ध दुर्ग, रायपुर एवं धमतरी में चोरी एवं लूट के कई मामले दर्ज हैं।आरोपियों की पतासाजी हेतु लगभग 450 सीसीटीवी कैमरो के फुटेज को खंगाला गया। इसके अलावा पुलिस हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार सहित अन्य राज्यों में दबिश देकर तलाश की गई।

6जुलाई के रात्रि 8 बजे प्रार्थी राजेश कुमार साहू पिता पंचूराम साहू उम्र 42 साल साकिन अमृत बिहार कालोनी कुरूद जो अपने पत्नी बच्चो के साथ अपने मकान मे ताला लगाकर अपने गृह ग्राम गोबरा नवापारा (बगदेहीपारा) गया हुआ था। 7 जुलाई के 9 बजे वापस आकर देखा तो प्रार्थी के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर अंदर जाकर देखा तो घर का दरवाजा एवं आलमारी खुला था आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम कुल जुमला 800000 रूपये नही था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना कुरूद में अपराध क्र. 301/24 धारा 305 (a). 331 (3) बीएनएस. कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान मुखबिर सूचना, सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यो का गहराई से अवलोकन किया जा रहा था।
दिनांक 26.07.2024 को मूखबीर सूचना के आधार पर संदेहियों सागर निर्मलकर, सूरज साहू, आशीष देवांगन को पकड़कर पूछताछ किया जो बताये कि 6 और 7 जुलाई के दरम्यानी रात्रि में केनाल रोड अमृत विहार कालोनी कुरूद के सुने मकान का ताला तोड़कर घर अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखे सोना-चांदी एवं नगदी रकम को चोरी करना बताये तथा दिनांक 11.07.24 को बस स्टेण्ड कचना के साहू होटल के शटर का ताला तोड़कर दुकान अंदर घुसकर चोरी का प्रयास करना स्वीकार किये और कुरूद से चोरी किये सोना-चांदी, घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल, बैटरी युक्त इलेक्ट्रानिक कटर मशीन,को पेश करने पर मुताबिक जब्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों में सागर निर्मलकर पिता नरोत्तम निर्मलकर उम्र 21 साल सा० दुर्गानगर अम्लेश्वर जिला दुर्ग।सूरज साहू पिता नंदकुमार साहू उम्र 25 साल साकिन दुर्गानगर अम्लेश्वर जिला दुर्ग। आशीष उर्फ सन्नी देवांगन पिता गजानंद देवांगन उम्र 21 साल साकिन दुर्गानगर अम्लेश्वर जिला दुर्ग शामिल हैं।

उक्त आरोपियों को पकड़ने में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सन्नी दुबे, थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक अरूण साहू, सायबर सेल से प्रआर देवेन्द्र राजपूत, लोकेश नेताम, आर. मुकेश मिश्रा, दीपक साहू, कृष्ण कन्हैया पाटिल, आनंद कटकवार, युवराज ठाकुर, विकास द्विवेदी, योगेश नाग, फनेश साहू, कमल जोशी, धीरज डडसेना, योगेश ध्रुव, देवेन्द्र साहू, मनोज साहू, गोपाल चन्द्राकर, किशोर देशमुख, एवं थाना कुरूद से सउनि पुष्पानंद ध्रुव, प्र.आर. राजेश चन्द्राकर,थाना सिविल लाईन रायपुर से प्रआर. टीकेमणिकुमार आर.महेन्द्र वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

 

Back to top button
error: Content is protected !!