?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
बिहारA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकिशनगंजताज़ा खबर

अर्राबाड़ी डॉक्टर कलाम कृषि महाविद्यालय मे बालिकाओं द्वारा कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम आयोजन किया गया|

किशनगंज: पोठिया प्रखंड अंतर्गत रायपुर अर्राबाड़ी डॉक्टर कलाम कृषि महाविद्यालय मे बालिकाओं द्वारा कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम आयोजन किया गया|IMG 20240727 WA0028 3 IMG 20240727 WA0029 3

डॉक्टर कलाम कृषि महाविधालय द्वारा अंगीकृत गोद लिए उत्क्रमित उच्च विद्यालय रायपुर, खरखरी, किशनगंज की बालिकाओं ने दिनांक 27 जुलाई 2024 को महाविद्यालय द्वारा चलाये जा रहे कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं महाविधालय के अध्यन कक्ष प्रयोगशालाओ, सहित केन्द्र, महाविद्यालय के संग्रहालय, एडवांस सेन्टर आन सेरीकल्चर की प्रयोगशाला, केन्द्र पर जाकर अनानास की खेती, ड्रैगन फ़्रूट,की खेती रेशम उत्पादन से जुडी तकनीकी जानकारियो सहित उच्च शिक्षा मे में प्रवेश पाने की जानकारियों के बारे मे ज्ञान अर्जित किया।

कार्यक्रम में भ्रमण के दौरान कार्यक्रम के संयोजक डा. महेश कुमार ने विद्यालय की बालिकाओं को जैव प्रौधोगिकी, पादप प्रजनन मृदा विज्ञान सहित अन्य प्रयोगशालाओ के बारे में विस्तार से बताया। शैक्ष‌णिक प्रयोग केंन्द्र के भ्रमण के दौरान छात्राओ को रेशम उत्पादन केन्द्र, आर्गेनिक इनपुट से जुडी, गतिविधियो, उत्तक सर्वधन प्रयोगशाला, अनानास की खेती एवं ड्रैगन फ्रूट की खेती को और बारीकी से देखा।

कार्यक्रम में आई बालिकाओं से डा० कलाम कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डा० के० सत्यनारायण ने भी चर्चा की तथा महाविद्यालय में चल रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया उन्होने इस बात पर भी जार दिया कि आस-पास के

विद्यालय की छात्र एवं छात्राओं के बीच बिहार  कृषि विश्वविधालय के कुलपति डॉक्टर डी•आर• सिंह द्वारा निर्देशित कार्यक्रम कुपोषण से उन्मूलन का शुभारम्भ पिछले साल कलाम कृषि महाविद्यालय के सभागार से ही किया गया था । डा० सत्यनारायण ने महाविद्यालय के सहायक प्रध्यापको से यह भी अपील किया कि आप लोग महीने में कम से कम एक बार आस पास के विद्यालय में जाकर ‘कुपोषण उन्मूलन को इट वरने के तरीको, पौधारोपण लगाने के लिए प्रेरित करने एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयो में प्रवेश पाने हेतु बिहार कम्बाइन्ड प्रवेश परीक्षा के बारे में छात्र-छात्राओं  को विस्तार से बताये। जिस से कृषि, मतिसयिकी एवं अन्य टेक्निकल डिग्रियो में आस-पास के बच्चे प्रवेश पाकर कृषि से जुडी गतिविधियो कार्यक्र‌मो के द्वारा भारत वर्ष में बिहार का नाम रोशन कर सके तथा किशनगंज एवं सीमांचल से जुडी समस्याओ ये हल निकाल कर इसको आगे ले जा सके|

व्यार्यक्रम में डॉक्टर मो शमीम, डॉक्टर  डी० कृष्णा, सादिया प्रशीन, डॉक्टर वन्दना, डॉक्टर आरती शर्मा, डॉक्टर कलमेश, डॉक्टर शोजीलाल बैरवा, डॉक्टर मोहसिना अजुम, सहित सारे सहायक प्रध्यापक मौजूद रहे|

Back to top button
error: Content is protected !!