ताज़ा खबर
श्रावण मास का आधा पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी भीषण गर्मी लोगों में बढ़ा रही हैं बेचैनी
पानी की एक एक बूंद के लिए एकटक देखते रहते हैं बादल।
रायबरेली -भारत के अधिकांश राज्यों के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात कई क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है पर इससे हटकर उत्तर प्रदेश का रायबरेली जिला आधा सावन माह बीत जाने के बाद भी जेठ जैसी नौतपा वाली गर्मी व उमस लोगों को बेचैन कर रही है। वर्षा ऋतु का खास मास सावन में इस प्रकार से शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी वाकई में लोगों में चर्चा का विषय बनता जा रहा है। जहां इस भीषण गर्मी से रायबरेली वासियों को संकट का सामना करना पड़ रहा है वहीं बारिश के न होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। भीषण सूखे के चपेट में खरीफ जैसी फसलें सूख कर मुरझा रही है।रायबरेली जिला से संवाददाता पंकज कुमार










