A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

बेटा निर्दाेष था…उत्तराखंड पुलिस ने कर दी उसकी हत्या

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के महुलानी गांव निवासी भास्कर पांडेय की मौत ने पूरे परिवार तोड़कर रख दिया है। परिवार के लोगों का कहना है कि बेटा निर्दोष था। उत्तराखंड पुलिस ने साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी। हम बेटे को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेंगे।

क्षेत्र के महुलानी गांव निवासी रामेश्वर पांडेय के मुताबिक उनका पुत्र भास्कर (32) पहले उत्तराखंड में एक कंपनी में कार्य करता था। उस पर कुछ गबन का आरोप लगा। हालांकि बाद में कंपनी ने उसे क्लीनचिट दे दी। इसके बाद उसने कंपनी छोड़ दी। वह अयोध्या के एक कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था, जिसका यह तीसरा वर्ष था।

पिता का आरोप है कि उत्तराखंड के उधमपुर नगर जिले की रुद्रपुर पुलिस के एसआई अमित जोशी ने अपने तीन साथियों के साथ अयोध्या के लता मंगेशकर चौक से शुक्रवार को भास्कर को बस से जबरन उतार लिया और इतना प्रताड़ित किया कि उसकी मौत हो गई है। जब वहां पर कोई मामला था ही नहीं था तो किस बात की पूछताछ और क्यों उठाया। यानी साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है।

मालूम हो कि भास्कर दो भाइयों में छोटा था। उससे बड़े समीर पांडेय हैं। परिवार के मुताबिक वर्ष 2022 में भास्कर की शादी संतकबीनगर जनपद में हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं थी।

 

Back to top button
error: Content is protected !!