A2Z सभी खबर सभी जिले की

नगर निगम हरिद्वार ने अवैध मीट दुकानों की रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा विभाग को सौंपी*

विजय कुमार बंसल ब्यूरो चीफ हरिद्वार

 

*नगर निगम हरिद्वार ने अवैध मीट दुकानों की रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा विभाग को सौंपी*

 

*हरिद्वार 21 फरवरी 2026*

 

नगर निगम हरिद्वार द्वारा जनस्वास्थ्य एवं स्वच्छता मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु ज्वालापुर क्षेत्र में व्यापक सर्वेक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत मीट विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया, जिसमें 40 से अधिक ऐसे विक्रेता चिन्हित किए गए जिनके पास खाद्य सुरक्षा विभाग का वैध लाइसेंस उपलब्ध नहीं पाया गया।

 

नगर निगम द्वारा निर्धारित प्रारूप पर उक्त सभी प्रतिष्ठानों का विधिवत सर्वेक्षण विगत माह पूर्ण कराया गया। यह कार्रवाई मुख्य सफाई निरीक्षक श्री विकास छाछर, श्री विकास चौधरी तथा सफाई निरीक्षक श्री सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई।

 

सर्वेक्षण रिपोर्ट प्राप्त होते ही नगर निगम कार्यालय ने औपचारिक रूप से खाद्य सुरक्षा विभाग को पत्र प्रेषित कर संबंधित 40 से अधिक मीट विक्रेताओं की सूची उपलब्ध कराई। पत्र में विभाग से अनुरोध किया गया है कि जिन प्रतिष्ठानों के पास वैध खाद्य लाइसेंस नहीं है, उनके विरुद्ध प्रचलित नियमों के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए तथा आवश्यकता होने पर दुकानों को बंद कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

 

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में स्वच्छता, जनस्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा मानकों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे, ताकि सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान निर्धारित नियमों का पालन करें।

Back to top button
error: Content is protected !!