A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज लखनऊ विश्वविद्यालय स्थित मालवीय सभागार में कर्मचारी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा परिषद द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी जयंती समारोह के अंतर्गत छत्रपति शिवाजी कर्मयोगी सम्मान समारोह हुआ

लखनऊ/उत्तर प्रदेश

आज लखनऊ विश्वविद्यालय स्थित मालवीय सभागार में कर्मचारी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा परिषद द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी जयंती समारोह के अंतर्गत छत्रपति शिवाजी कर्मयोगी सम्मान समारोह हुआ ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंकज चौधरी  केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. एस. वी. निमसे  पूर्व कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने विचार रखे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. जय प्रकाश सैनी  कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय ने की।

इस कार्यक्रम में  डॉ  नीरज सिंह ने भी सहभाग किया तथा इस अवसर पर आनन्द द्विवेदी अध्यक्ष, भाजपा लखनऊ महानगर , एल. बी. भट्ट  डायरेक्टर, कैंसर संस्थान), श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी महापौर, लखनऊ, कार्यक्रम संयोजक डॉ. संजय शुक्ला  महामंत्री, उ.प्र. विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ परिषद एवं मंच संचालक प्रो. अमित कुशवाहा  सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

वीरता, राष्ट्रभक्ति और सुशासन के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी हम सभी को कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!