
विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी बलराम सिंह यादव एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित फिल्म यादव जी की लव स्टोरी एवं घूसखोर पंडित को रिलीज होने पर रोक व निर्माता एवं निर्देशक के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा किये जाने हेतु दिया ज्ञापन।
समाजवादी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष बलराम सिंह यादव एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाल में ही रिलीज हुई दो फिल्में यादव जी की लव स्टोरी एवं घूसखोर पंडित में यादव एवं ब्राह्मण समाज की भावनाओं को आहत करने के साथ साथ धार्मिक एवं राष्ट्र की एकता में वैमनस्यता एवं कटुता फैलाने वाली कहानियों पर आधारित है जिससे यादव एवं ब्राह्मण समाज में काफी रोष व्याप्त है
ऐसी फिल्में समाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारा को बिगाड़ने एवं धार्मिक,जातीय भेदभाव को बढ़ावा देने के लिए जानबूझकर राष्ट्र एकता एवं अखंडता को नुक़सान पहुंचाने के लिए कहीं न कहीं सरकार के सरंक्षण में बनाई जाती है ऐसी फिल्म बनाने वाले निर्माता एवं निर्देशक के खिलाफ धार्मिक एवं जातीय उन्माद फैलाने के विरूद्ध राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कर ऐतिहासिक दण्डात्मक कार्यवाही किया जाना न्यायोचित एवं आवश्यक है जिससे भविष्य में कोई भी फिल्म निर्माता एवं निर्देशक धार्मिक एवं जातीय उन्माद फैलाने वाली फिल्म न बनाएं। फिल्म यादव जी की लव स्टोरी एवं घूसखोर पंडित को रिलीज होने से रोका जाए नहीं तो यादव एवं ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे,साथ ही ग्राम जेढ़ पर सड़क निर्माण के समय निकास अधिकृत था परन्तु पिछले दो माह से टोल कर्मियों द्वारा उपरोक्त कट बन्द कर दिया गया जिससे 20-25 गांवों आम रास्ता प्रभावित हो रहा है जिससे आने -जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है विशेष कर स्कूल आने जाने वाले छात्र-छात्राओं को कहीं ना कहीं से इधर-उधर कूद कर सड़क पार करना पड़ता है जिससे दुर्घटना की सम्भावना बढ़ जाती है तहसील मुख्यालय पर जाने वाले कास्तकरों एवं गन्ना किसानों के साथ-साथ क्षेत्र की जनता को काफी परेशानी जनहित को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त कट को खुलवाया जाने को लेकर ज्ञापन दिया ज्ञापन देने वालों में विधानसभा अध्यक्ष बलराम सिंह यादव एडवोकेट, नगर अध्यक्ष नुसरत शेख़, सतीश यादव प्रदेश सचिव युवजन सभा अफजाल अंसारी,राहुल यादव, सत्यपाल यादव नेताजी,हरीशरन यादव, दुर विजय यादव , राकेश यादव,राजेश यादव ,उमेश गंगवार, सुजान सिंह यादव ,प्रमोद यादव, रविन्द्र यादव,रिंकू सिंह, वीरेंद्र यादव एडवोकेट,रूमसिह यादव, हेमेंद्र सिंह एडवोकेट,शयामवीर सिंह यादव एडवोकेट , रामदास मौर्य एडवोकेट, राजवीर सिंह यादव एडवोकेट,गौरव सक्सेना एडवोकेट,रामकार यादव एडवोकेट,बिजनेस सिंह यादव, सुभान शाह, कप्तान सिंह यादव, प्रदीप यादव , के पी सिंह यादव, प्रताप सिंह यादव प्रधान,कुलदीप शर्मा जसवीर यादव ,प्रमोद यादव अतुल यादव ,विपिन यादव हेमेंद्र कुमार यादव ,केशव यादव,शिवम यादव, सुभाष यादव, रविन्द्र यादव, धीरेन्द्र यादव, उमेश गंगवार सहित समाजवादी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

