
विभावरी स्कूल में पारंपरिक खेलों का आयोजन

उदवंतनगर – स्थानीय ग्रीन पार्क विभावरी शिक्षा निकेतन उदवंंतनगर में खेल दिवस मनाया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बिहार सरकार द्वारा सभी विद्यालयों में अलग अलग थीम पर शिक्षा सप्ताह मनाने का निर्देश जारी किया गया था।विद्यालय के शिक्षक प्रीतम प्रकाश ने पारंपरिक व देसी खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। कब्बड्डी,खो खो,लुका छिपी,घो घो रानी कितना पानी,आंधी बुनी आवेलाऽ, आदि पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सत्येन्द्र कुमार सिन्हा ने खेल के महत्व व उसके लाभ को लेकर बच्चों को संबोधित किया। खेल से शारीरिक विकास के साथ ही मानसिक व सामाजिक विकास को बढ़ावा देता है। प्रतिभागियों में रागिनी, सुषमा, अभिषेक,मानसी, दीपक,ऋषभ,सन्नी, खुशी,समर,उज्जवल,आरोही मुख्य थे। मौजूद शिक्षकों में सोनू कुमार, रौशन, कन्हैया ठाकुर,घईरज,नंदनी, सुमन, पूजा,कइम्मई, प्रियंका मुख्य थे।







