A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशचन्दौलीताज़ा खबर
Trending

चंदौली एसपी ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, पूर्व IPS की शिकायत पर मुख्य आरक्षी यातायात सहित दो कर्मी हुए सस्पेंड...

चंदौली एसपी ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, पूर्व IPS की शिकायत पर मुख्य आरक्षी यातायात सहित दो कर्मी हुए सस्पेंड...

चंदौली एसपी ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, पूर्व IPS की शिकायत पर मुख्य आरक्षी यातायात सहित दो कर्मी हुए सस्पेंड…

चंदौली में पूर्व आईपीएस अधिकारी की शिकायत पर एसपी ने घूसखोरी के आरोप में मुख्य आरक्षी यातायात महेश शुक्ला और प्रधान लिपिक व निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने यूपी के डीजीपी को पत्र लिखकर एसपी चंदौली ऑफिस में घूसखोरी के आरोपों की तत्काल जांच की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि उन्हें 14 सेकंड का एक वीडियो प्राप्त हुआ है, जिसमें एक यातायात कर्मी एक व्यक्ति को कुछ रुपये दे रहे हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहे यातायात कर्मी चंदौली में तैनात मुख्य आरक्षी महेश कुमार शुक्ला हैं, जिन्हें विगत दिनों एसपी चंदौली ने निलंबन के बाद बहाल किया था। इसके बाद भी एसपी कार्यालय के बड़े बाबू विजय प्रताप सिंह बिना पैसा मिले इस संबंध में आदेश जारी नहीं कर रहे थे। इस पर महेश शुक्ला द्वारा उन्हें पैसे देकर पांव छुआ गया, जिसका वीडियो बनाया गया।

 

अमिताभ ठाकुर ने इस प्रकरण में पूरे प्रदेश में अधीनस्थ पुलिस कर्मियों का इसी प्रकार से उत्पीड़न होने की बात कहते हुए तत्काल सत्यता की जांच की मांग की। चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे ने इस मामले में सीओ के जांच के बाद मुख्य आरक्षी यातायात महेश शुक्ला और प्रधान लिपिक व निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को सस्पेंड किया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!