
अम्बेडकरनगर
थाना महरुआ मंशापुर
थाना महरुआ क्षेत्र मंशा पुर में महिला के मौत पर उठ रहा है सवाल।
*सुबह पहले तो सांप काटने पर मृत्यु होने की फैलाई गई बात*
मृतक महिला सरकार के द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह में है सदस्य
*मृतक महिला मनरेगा में मेट पद पर हैं नियुक्त*
महिला के दो बच्चे भी हैं मौजूद एक 8 वर्ष तो एक पांच वर्ष।
*महिला जिस तरह से परिवार चला रही थी नहीं कर सकती आत्महत्या* गांव वालों ने बताया
महिला के मौत पर तरह तरह की चर्चाएं
रसोई के घर में महिला का संदिग्धावस्था में मिला शव
रसोई के घर इतना नीचे होने से नहीं लगायी जा सकती है फांसी
महिला के पूरे शरीर में नाखून के दिखे निशान
महिला का मोबाइल भी मिला गायब नहीं हो सका बरामद
मृतक महिला अपने सास ससुर की करती थी देखरेख
सबसे छोटी बहु थी मृतक कविता ससुर ने उसके नाम एक बीघा खेती बेचकर लाखों रुपए किया था जमा।
मृतक कविता के पति के दो और है भाई
पहले तो सांप काटने का अफवाह उसके बाद खुद फांसी लगाने की कही गयी बात।
लेकिन मृतक का शव किसने उतारा क्या फांसी लगायी थी रस्सी थी या फिर दुपट्टा कोई पता नहीं
महिला की मोबाइल भी किसने गायब किया इसका भी पता नहीं
महिला के ससुर ने कहा की जब मैं गया तो महिला रसोई घर में नीचे पड़ी थी
कुछ लोगों के मदद से अंदर से बाहर लाया गया
वहीं किस चीज से गले पर निशान पड़ा उसका भी पता नहीं
वहीं कुछ लोगों ने बताया कि सांप काटने के बहाना लगाकर मृत्यु को छुपाने की कोशिश हुई।
लेकिन मोबाइल मिलने पर पुलिस को काफी जांच में सफलता मिल सकती है
फिलहाल मायके वालों ने शरीर की चोट देखकर नाखून के निशान देखकर हत्या होने की शक जाहिर किया है।
वहीं मायके वाले पोस्टमार्टम करवाना चाह रही थे लेकिन मृतक के ससुराल वाले पोस्टमार्टम ही नहीं करवाना चाह रहे थे
पुलिस ने किसी तरह से पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेजवाया
वहीं मृतक महिला के मायके वाले की माली स्थिति ठीक नहीं है।
वहीं ग्रामीणो ने कहा कि स्पष्ट जांच हो जाय तो पूरी पोल खुल जायेगी।
लेकिन लोगों ने कहा कि बस मात्र फांसी ही निकलेगी कुछ लोग इतिश्री कर लेंगे।
अगर महिला ने आत्महत्या ही किया तो किस कारण से इसका जांच तो होना चाहिए।





