A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

तरारी विधानसभा उप चुनाव मे भाजपा का लड़ना तय चुनाव तैयारी को लेकर कमर कसा बैठकों का दौर शुरु

तरारी विधानसभा उप चुनाव मे भाजपा का लड़ना तय चुनाव तैयारी को लेकर कमर कसा बैठकों का दौर शुरु

आरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा तरारी विधानसभा का उप चुनाव लड़ना तय हो गया है। चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश और जिला द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है।भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया कि तरारी विधानसभा का उप चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश द्वारा निर्देश प्राप्त हो चुका है। भाजपा के कार्यकताओं ने कमर कस ली है। बिहार भाजपा द्वारा उप चुनाव को लेकर प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी को प्रभारी बनाया गया है। तरारी विधानसभा के सभी मंडलो मे विस्तृत मंडल कार्यसमिति बैठक 11 अगस्त से शुरु होगा,जिसमे बिहार सरकार के मंत्री केदार गुप्ता, नीरज बबलू सहित प्रदेश के गणमान्य नेतागण शामिल होंगे। कार्यसमिति भव्य होगा और संगठन के मजबुती और गठन पर फोकस होगा।जिलाध्यक्ष ने बताया कि तरारी विधानसभा के सभी 39 पंचायत और पीरो नगर मे छह शक्तिकेन्द्रो का गठन किया गया है। कुल 44 शक्तिकेन्द्रो के लिए जिला के पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकताओं को प्रभारी बनाया गया है। सभी शक्तिकेन्द्रो मे बैठक कर बूथो को मजबुत करने और संगठन को सुदृढ बनाने पर बल दिया जाएगा। भाजपा अपने एनडीए गठबंधन के घटक दलो के साथ तरारी विधानसभा का उप चुनाव मजबुती से लड़ेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!