A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

बीडीओ अर्चना कुमारी ने किया जीविका नर्सरी का मुआयना

जीविका दीदी ने काली स्वयं सहायता समूह से जुड स्वरोजगार की ओर बढाया कदम

IMG 20240803 WA0085

गडहनी। उप विकास आयुक्त विक्रम वीरकर के निर्देशालोक मे प्रखण्ड क्षेत्र के दुबौली गांव स्थित जीविका दीदी का नर्सरी का मुआयना गडहनी बीडीओ अर्चना कुमारी के द्वारा शनिवार को देर शाम किया गया।इस दौरान बीडीओ ने जीविका दीदी के द्वारा स्वरोजगार की ओर बढते कदम की सराहना करते हुए उन्हे प्रोत्साहित किया गया।वहीं जीविका दीदी के द्वारा बीडीओ अर्चना कुमारी को फलदार एवं छायादार पौधे भेंट कर उनका अभिवादन किया गया।इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण युग धर्म है एवं पौधारोपण सबसे बडी पूजा।भारतीय संस्कृति मे सदैव से प्रकृति पूजन की महता रही है।आज जिस तरह से काली स्वयं सहायता समूह एवं दीपक महिला ग्राम संगठन की सदस्या रीता दीदी स्वरोजगार को अपनाकर वन विभाग एवं जीविका के साथ दीदी की नर्सरी का निर्माण किया है वाकई काबिले तारीफ है।

IMG 20240803 WA0084

इनकी लगन और मेहनत के हम कायल है।इन्होंने वन विभाग से पंजीयन कराकर परीक्षण भी प्राप्त किया और विगद तीन साल से रोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढावा दिया है।इनके द्वारा तैयार किये गए लगभग तीस हजार विभिन्न प्रजाति के पौधे फलदार एवं छायादार मनरेगा, वन विभाग आदि को भेजा जाता है।दीदी की नर्सरी प्रखण्ड सहित जिले वासियों के लिए प्रेरणास्रोत्र है।वहीं बीडीओ द्वारा नर्सरी मुआयना का फोटो जिला को भेज दिया गया है।इस मौके पर प्रधान लिपिक बिरेन्द्र कुमार, सामुदायिक समन्वयक उमेश कुमार, रविन्द्र कुमार, सरपंच दीपक कुमार सहित अन्य कई ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!