
आधार सेंटर संचालक पर अवैध वसुली का अभिभावकों ने लगाया आरोप
गडहनी। शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों का आधार कार्ड बनाने को लेकर प्रखण्ड क्षेत्र के कई विद्यालयो मे आधार सेन्टर खुलवाया।वहीं आधार सेन्टर के माध्यम से बच्चों का आधार बनना भी शुरू हो गया पर विभाग के गाइडलाइन की धज्जियाँ भी आधार सेन्टर के ऑपरेटरों द्वारा खुलेआम उडाई जानी लगी और निःशुल्क की जगह मनमानी अवैध वसूली के साथ आधार बनाना शुरू कर दिया गया।वहीं स्थानीय कुछ लोगो ने कहा कि आधार सेंटर के ऑपरेटर सरकार के द्वारा तय शुल्क से अधिक वसुली कर बच्चों संग अभिभावकों का भी शोषण कर रहे हैं।वहीं अभिभावकों की माने तो विद्यालय के प्रधानाध्यापक भी इस अवैध वसूली मे बराबर के हकदार हैं।वहीं उनलोंगो का कहना है कि आधार अपडेट कराने अथवा न्यु आधार बनवाने पर ऑपरेटर के द्वारा प्रति आधार चार्ज के रूप मे 300 से 1000 रुपया की मांग की जाती है। जबकी सरकार के द्वारा आधार अपडेट करने अथवा न्यु बनवाने का शुल्क मात्र कुछ ही रूपया तय किया गया है।वहीं संस्कृत प्राथमिक विद्यालय गडहनी के प्रधानाध्यापक रामराज चौबे ने कहा कि विद्यालय मे नामांकित महादलित बस्ती के बच्चों का आधार बनवाने जब सेन्टर पर गया तो ऑपरेटर द्वारा एफिडेविट तथा अन्य प्रुफ लेकर आने को बोला गया।जब मांगे गए पुफ्र के साथ गया तो ऑपरेटर द्वारा यह कहकर टार दिया गया कि इससे नही होगा।उन्होंने कहा कि वहीं जो मुंह मांगा दाम दे रहा है उसका तुरंत बन जा रहा है।वहीं इस संबंध मे आधार सेन्टर संचालक से बातचीत की गई तो बताया गया कि ऐसा कुछ नही है।तय शुल्क ही लिया जाता है।वहीं आपरेटर के द्वारा आधार शुल्क पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया गया।वहीं कुछ लोगो द्वारा शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी से भी अवैध वसूली को लेकर शिकायत की जा चुकी है।



