A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

उत्क्रमित मध्य विद्यालय हदियाबाद मे एफएलएन कीट का हुआ वितरण

उत्क्रमित मध्य विद्यालय हदियाबाद मे एफएलएन कीट का हुआ वितरण

IMG 20240801 WA0020 3

गडहनी। उत्क्रमित मध्य माध्यमिक विद्यालय हदियाबाद मे प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश राय के नेतृत्व मे विद्यालय वार छात्र छात्राओं के बीच एफएलएन कीट का वितरण किया गया।श्री राय द्वारा बताया गया कि ई शिक्षा कोष पर अपलोड छात्र डाटा के अनुसार प्राप्त कीट जिसमे बैग, पेन्सिल, कलम, ड्राइंग बुक, कलर, वाटर बोटल आदि का कक्षा जिसमे वर्ग एक मे 3, वर्ग दो मे 3, वर्ग तीन मे 7, वर्ग चार मे 13 और वर्ग पांच मे 17, वर्ग नौ मे 52 एवं वर्ग 12 मे 4 छात्र छात्राओं के बीच कीट का वितरण किया गया।विदित हो कि प्रखण्ड अन्तर्गत सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयो के द्वारा विभागीय निर्मित पोर्टल ई शिक्षा कोष पर अपलोड डाटा के अनुसार एफएलएन कीट उपलब्ध नही हो पाने के कारण बहुत से छात्रों को कीट से वंचित रहना पडा।इससे छात्रों मे नाराजगी देखने को मिली।विदित हो कि माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं का प्रोफाइल ई शिक्षा कोष पर अपलोड है।अपलोड प्रोफाइल मे छात्र संख्या का 34 पर्सेंट की कटौती कर प्रखण्ड संसाधन केन्द्र के द्वारा प्रधानाध्यापकों को कीट उपलब्ध कराया गया।कम कीट उपलब्ध होने के कारण विद्यालय प्रशासन को छात्रों के बीच कीट वितरण करने मे परेशानी का सामना करना पडा।वहीं जिन छात्रों को कीट दिया गया उनमे खुशी दिखाई दी और जिन छात्रों को कीट प्राप्त नही हो सका उनमे नाराजगी दिखाई दी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!