
नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एन्टी करप्शन, इंडिया की मीटिंग सकुशल सम्पन्न।

समाज में विभिन्न एवम अनेक संगठन कार्य कर रहें जिनका उद्देश्य समाज को आगे लेकर जाना है।इसी उद्देश्य को तेजी से आगे बढ़ाते हुए नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एन्टी करप्शन, इंडिया(राष्ट्रीय मानव अधिकार एवम भ्रष्टाचार निवारण,भारत) समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर काफी जागरूक है एवम कैसे भ्रष्टाचार को समाज से शून्य किया जाए नित नए कार्य कर रही हैं।इसी कड़ी में श्रावण मास, आगामी स्वतंत्रता दिवस एवम रक्षाबंधन महापर्व को लेकर एवम विभिन्न मुद्दों को लेकर सिगरा थाना के सामने शास्त्री उद्यान में बीते रविवार को मीटिंग रखी गयी जिसमे राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा पदाधिकारियों को प्रोन्नति दी एवम कार्य भार का दायरा बढ़ाया गया। जिसमें मौजूद युवा प्रदेश अध्यक्ष पूनम सिंह, मण्डल अध्यक्ष बबिता देवी,मण्डल महासचिव ब्रजेन्द्र नन्दन, महानगर महामंत्री सोनू कन्नौजिया, जिलामंत्री प्रकाश जायसवाल, पूर्व जिलामंत्री उत्तम सिंह, प्रेम कुमार,विक्रम सिंह,राम बच्चन राम,मयंक राज आदि लोग मौजूद रहे।






