अन्य खबरेA2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

10 वर्षों से चले आ रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

10 वर्षों से चले आ रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

*प्रेस विज्ञप्ति*

प्रयागराज। रविवार दिनांक 4 अगस्त 2024 को डा. पी.के. सिन्हा, सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रयागराज, अध्यक्ष/संस्थापक, बुढ़ापे की लकड़ी सेवा समिति एवं श्री आर.एस. वर्मा, अध्यक्ष, गवर्नमेंट पेंशनरों वेल्फेयर एसोसिएशन द्वारा विगत 10 वर्षों से चले आ रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन पुनः इस वर्ष भी विकल्प आवासीय परिसर, तेंदुई , बहादुरपुर, प्रयागराज में आयोजित किया गया।

जिसमें दोनो संस्थाओं एवं भारत विकास परिषद, त्रिवेणी शाखा के सदस्यों द्वारा पूर्व में लगाये गये वृक्षों का निरीक्षण किया गया एवं उनके फलने फूलने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई साथ ही साथ कई और फलदार एवं छायादार पौधे लगाये गए। इसके पश्चात सभी वरिष्ठ नागरिकों द्वारा गीत संगीत का आनंद लिया गया तत्पश्चात सहभोज का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में सर्वश्री आर.एस. वर्मा, डा. पी.के. सिन्हा,

जयश्री, सुधा प्रकाश, उमेश शर्मा, आर.डी. कुशवाहा, भगवती प्रसाद, डा. अरविंद दरबारी, कन्हैया अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। बुढ़ापे की लकड़ी सेवा समिति के कार्यकर्ता सर्वश्री विनीत राय, महेन्द्र कुमार, मीनू सिंह, क्याम उद्दीन, सुरेंद्र कुमार आदि ने कार्यक्रम संपन्न कराने में अपना सक्रिय योगदान दिया। अन्त में आयोजक डा. पी.के. सिन्हा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।IMG 20240804 WA0498

Back to top button
error: Content is protected !!